करिश्मा कपूर की 'कार्बन कॉपी' है ये लड़की, हमशक्ल की फोटो और वीडियो देख, आप भी हो जाएंगे कन्फ्यूज्ड

करिश्मा कपूर की 'कार्बन कॉपी' है ये लड़की, हमशक्ल की फोटो और वीडियो देख, आप भी हो जाएंगे कन्फ्यूज्ड

मुंबई 13 अप्रैल: फिल्मों और कहानियों में अक्सर आपने ऐसा सुना होगा कि दुनिया में एक सी शक्ल के सात लोग होते हैं। हालांकि असल जिंदगी में ऐसा दिखना ना के बराबर ही होता है। लेकिन सिलेब्रिटीज के कई बार आपको ऐसे-ऐसे हमशक्ल दिखाई देते हैं, जिनको देखकर एक बार के लिए कोई कन्फ्यूज हो जाएगा कि रियल वाला कौन है और हमशक्ल कौन है। अभी कुछ दिन पहले ऐश्वर्या राय की हमशक्ल सोशल मीडिया पर देखने को मिली थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। ऐसा ही नया हमशक्ल बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का देखने को मिला है। जिसकी तस्वीरें और वीडियो एक बार को देख कर आप भी धोखा का जाएंगे। सोशल मीडिया पर इस पाकिस्तानी लड़की को लोग करिश्मा कपूर की 'कार्बन कॉपी' बुला रहे हैं। जो देखने में बिल्कुल करिश्मा कपूर जैसी हैं।

 टिक टॉक से छाई थीं करिश्मा की 'कार्बन कॉपी' हिना

टिक टॉक से छाई थीं करिश्मा की 'कार्बन कॉपी' हिना

करिश्मा कपूर की 'कार्बन कॉपी' वाली लड़की का नाम हिना खान है और वह पाकिस्तान की रहने वाली हैं। करिश्मा की हमशक्ल हिना टिक टॉक की चर्चित टिक टॉकर थीं। टिक टॉक की वजह से ही हिना काफी चर्चा में आई थीं। भारत में टिक टॉक के बैन होने जाने के बाद हिना इस्टाग्राम पर एक्टिव रहने लगी हैं। इंस्टाग्राम पर अपने डाले वीडयोज और तस्वीरों को लेकर हिना एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। टिक टॉक पर करिश्मा की हमशक्ल हिना के 2.9 मिलियन फॉलोअर्स थे, जबकि इंस्टा पर अभी सिर्फ 36 हजार फॉलोअर्स हैं।

करिश्मा कपूर की फिल्मों का बनाती हैं वीडियो

करिश्मा कपूर की फिल्मों का बनाती हैं वीडियो

हीना करिश्मा कपूर की फिल्मों के वीडियो और गाने बनाती हैं। हूबहू करिश्मा कपूर जैसा मेकअप और कपड़े पहनकर हिना वीडियो बनाती हैं। इन्ही वीडियोज और तस्वीरों को देखकर हिना की तुलना करिश्मा कपूर से की जाने लगी है। हीना अपने कई वीडियोज में करिश्मा के गाने और डायलॉग्स पर बिल्कुल परफेक्ट एक्टिंग करते दिखती हैं। हीना के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

हिना से लोग करते हैं वीडियो बनाने की डिमांड

हिना से लोग करते हैं वीडियो बनाने की डिमांड

हिना का चेहरा और उनका अंदाज देखकर करिश्मा के फैन्स उन्हें वीडियो बनाने की मांग करते हैं। हिना की एक्टिंग देखकर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट्स कर उनकी तारीफ करते हैं। हिना का दावा है कि वो करिश्मा कपूर की सबसे बड़ी फैन हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करिश्मा कपूर की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। करिश्मा कपूर की बात करें तो करिश्मा बॉलीवुड में 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस थीं। करिश्मा ने सबसे ज्यादा फिल्में बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा के साथ की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+