Kargil Vijay Diwas: आर्मी चीफ ने पाकिस्तान को दी सख्त चेतावनी, 'अब आतंकवाद को सहारा देने वाले बचेंगे नहीं'

Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस के मौके पर आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने सेना की तैयारियों और भविष्य की योजनाओं समेत कई मुद्दों पर बात रखी। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और सेना के आधुनिकीकरण पर भी चर्चा की। इसी दौरान आर्मी चीफ ने स्पष्ट कर दिया कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले लोगों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगी। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के 7 से 9 मई के दौरान किए हमलों का जवाब हमारी आर्मी एयर डिफेंस टीम ने सटीक तरीके से दिया है।

इसी दौरान आर्मी चीफ ने स्पष्ट कहा कि जो भी ताकतें भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगी, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। जनरल द्विवेदी ने कहा, 'भारतीय सेना अब आधुनिक, परिवर्तनशील और भविष्य की ओर उन्मुख है। अब आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले लोगों को सटीक जवाब मिलेगा।'

Kargil Vijay Diwas army chief

Kargil Vijay Diwas के मौके पर बताई भारतीय सेना की ताकत

आर्मी चीफ ने कहा, 'रुद्र और भैरव जैसी यूनिट्स का गठन ऐतिहासिक है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने सीमित और सटीक हमले कर पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को बर्बाद किया था। हालांकि, पाकिस्तान को हमने शांति का अवसर दिया लेकिन उन्होंने फिर भी कायरतापूर्ण हरकत की। जिसका जवाब हमारी सेना ने अपने पराक्रम से दिया। ऑपरेशन सिंदूर हमारा संकल्प, संदेश और उत्तर है। भारतीय सेना की एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के हरेक हमले और ड्रोन को नाकाम कर दिया।'

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बारूदी सुरंग विस्फोट, कारगिल विजय दिवस से पहले अग्निवीर शहीद, दो जवान घायल

'रुद्र और भैरव यूनिट बढ़ाएंगी सेना की ताकत'

रुद्र और भैरव यूनिट के बारे में जानकारी देते हुए आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने कहा, 'भैरव' नाम से लाइट कमांडो बटालियन बनाई जा रही है। इनकी विशेषता तेज और घातक प्रहार करने में सक्षम होना है। रुद्र' के रूप में हर तरह के हथियारों वाले ब्रिगेड (All Arms Brigades) का गठन किया जा रहा है। इनमें इन्फ्रेंट्री, आर्मर्ड यूनिट आर्टिलरी, स्पेशल फोर्स वगैरह होगें।'

सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने बताया कि इंडियन आर्मी के आधुनिकीकरण के लिए बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। इन्फेंट्री बटालियन में ड्रोन पलटून तैनात किए जा रहे हैं। हर आर्टिलरी में मारक क्षमता के विस्तार के लिए 'दिव्यास्त्र बैटरियां' समेत अत्याधुनिक बैटरी का इस्तेमाल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी सेना ने पहली बार कबूला कारगिल युद्ध में शामिल होने की बात, 25 साल बाद आर्मी चीफ क्यों बोले सच?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+