Kargil Vijay Diwas 2023 Wishes: 'दुश्मन के लिये तलवार हैं हम', कारगिल वीरों को करें इस तरह से नमन
Kargil Vijay Diwas 2023: पूरा भारत हर साल 26 जुलाई को 'कारगिल विजय दिवस' मनाता है, ये दिन उन शहीदों के सम्मान और याद में मनाया जाता है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। जी हां, आज से 24 साल पहले पाकिस्तान ने हमारी धरती कारगिल पर अपना हक जमाने की कोशिश की थी लेकिन हमारी शौर्य सेना के आगे उसकी एक ना चली और उसे अपने पांव पीछे खींचने ही पड़े थे। 2 महीने, 3 हफ्ते और दो दिन चले इसे युद्द में पाकिस्तान के हजारों सैनिक मारे गए थे और हमारे देश के 543 जवान शहीद हुए थे।

ये दिन हैं अपने देश के वीरों को याद करने का, सम्मान देने का और उनके परिवार के प्रति अपनी कृतज्ञता को प्रकट करने का। इस दिन को और खास बनाया जा सकता है, खूबसूरत संदेशों के साथ, यहां हम आपके लिए लाए हैं कुछ शुभकामना संदेश, जिन्हें आप अपने करीबियों को भेज कर इस दिन को यादगार बना सकते हैं।
Recommended Video
कारगिल विजय दिवस 2023 की शुभकामनाएं
- 'ये देश है वीर जवानों का, इस देश का यारों क्या कहना', कारगिल विजय दिवस 2023।
- दिलबर के लिये दिलदार हैं हम, दुश्मन के लिये तलवार हैं हम,कारगिल विजय दिवस 2023।
- सलाम करते हैं अपने सैनिकों को, जिनकी वजह से हम हर पल महफूज है', कारगिल विजय दिवस 2023।
- हमारा तिरंगा इसलिए नहीं लहराता क्योंकि हवा चलती है ये लहराता है क्योंकि इसकी रक्षा के लिए शहीदों ने बलिदान दिया है। कारगिल विजय दिवस 2023।
- आपके बलिदान, वीरता और साहस के लिए राष्ट्र सदैव आपका आभारी रहेगा। कारगिल विजय दिवस 2023!
- भारत के असली नायकों को दिल से सलाम! कारगिल विजय दिवस 2023!
अनमोल विचार
- मैं तिरंगा फहराकर वापस आऊंगा या फिर तिरंगे में लिपटकर आऊंगा - कारगिल हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा (परम वीर चक्)
- स्वतंत्रता की रक्षा करना अकेले सैनिकों का काम नहीं है, पूरे देश को मजबूत होना होगा।" - लाल बहादुर शास्त्री
- जो जीते हैं देश के लिए , वो देश के लिए अपना लहू बहाते हैं, ऐसी भारतीय सेना को शत्-शत् नमन - आलोक वर्मा
कैफी आजमी का गीत
- कर चले हम फ़िदा जानो-तन साथियो
- अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो
- साँस थमती गई, नब्ज़ जमती गई
- फिर भी बढ़ते क़दम को न रुकने दिया
- कट गए सर हमारे तो कुछ ग़म नहीं
- सर हिमालय का हमने न झुकने दिया
- मरते-मरते रहा बांकपन साथियो
- अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो।
- ज़िंदा रहने के मौसम बहुत हैं मगर
- जान देने के रुत रोज़ आती नहीं
- हस्न और इश्क दोनों को रुस्वा करे
- वह जवानी जो खूँ में नहाती नहीं
- आज धरती बनी है दुलहन साथियो
- अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो
- राह कुर्बानियों की न वीरान हो
- तुम सजाते ही रहना नए काफ़िले
- फतह का जश्न इस जश्न के बाद है
- ज़िंदगी मौत से मिल रही है गले
- बांध लो अपने सर से कफ़न साथियो
- अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो
- खींच दो अपने खूँ से ज़मी पर लकीर
- इस तरफ आने पाए न रावण कोई
- तोड़ दो हाथ अगर हाथ उठने लगे
- छू न पाए सीता का दामन कोई
- राम भी तुम, तुम्हीं लक्ष्मण साथियो
- अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications