Kareena Kapoor की इस फोटो को देख फैंस हुए कंफ्यूज, यूजर्स पूछ रहे- क्या फिर से प्रेग्नेंट?
मुंबई, 09 जुलाई। बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी करीना कपूर और सैफ अली खान इसी साल दूसरी बार मम्मी-पापा बने हैं। एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों अपना मदरहुड पीरियड एन्जॉय कर रही हैं, हालांकि अपने दूसरे बेटे को उन्होंने मीडिया की नजरों से छिपा कर रखा है। इस सबके बीच सोशल मीडिया पर करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिसके बाद फैंस उनके तीसरी बार प्रेग्नेंट होने की आशंका जताने लगे।

करीना कपूर खान ने शेयर की फोटो
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर के इंस्टाग्राम का दौरा करने पर हमें वहां वह तस्वीर नजर आई, जिसको लेकर चर्चा जोरों पर है। फोटो में करीना कपूर के हाथ में एक अल्ट्रासाउंड की तस्वीर नजर आ रही है, जिस वजह से फैंस उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर गॉसिप करने लगे। पोस्ट के कैप्शन में करीना ने भी कुछ ऐसा लिखा जिससे सोशल मीडिया यूजर्स कंफ्यूज हो गए।

'कुछ रोमांचक करने जा रही हूं'
करीना ने लिखा, 'कुछ रोमांचक पर काम कर रही हूं... लेकिन यह वो नहीं है जो आप सोच रहे हैं।' इसके साथ करीना ने #ComingSoon भी लिखा है। तो क्या सच में एक्ट्रेस करीना कपूर अपने तीसरे बेबी का वेलकम करने की तैयारी कर रही हैं? ये सवाल आप में से कई लोगों के मन में उठ रहा होगा। करीना की इस पोस्ट से लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर वह अल्ट्रासाउंड की तस्वीर दिखाकर क्या कहना चाहती हैं।

'क्या आपने फोन खाया है?'
करीना कपूर की पोस्ट पर हजारों की संख्या में कमेंट आ रहे हैं, जिसमें लोगों ने अजीबो-गरीब प्रतिक्रिया और सवाल पूछे हैं। वायरल हो रही फोटो में करीना रेड ड्रेस में नजर आ रही हैं। फैंस को सोनोग्राफी की कॉपी में फोन भी नजर आया है, एक यूजर्स ने तो पूछ लिया कि क्या आपने फोन खाया है? वहीं एक फैन ने कमेंट में लिखा, प्लीज आप ये मत कहना है कि कोई तीसरा बच्चा आने वाला है। करीना की इस पोस्ट पर अब तक 2 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

दूसरे बच्चे का नाम रखा जेह!
खैर, करीना कपूर सोनोग्राफी फोटो दिखाकर क्या कहना चाहती हैं, ये तो कुछ दिनों में पता चल ही जाएगा। बता दें कि फरवरी, 2021 में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है, जिसके नाम को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सैफ और करीना अपने दूसरे बेटे को 'जेह' नाम से बुलाते हैं, यही बच्चे का निक नेम भी बताया जा रहा है। हालांकि बच्चे के नाम को लेकर कपल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: रणधीर कपूर की गृह प्रवेश पूजा में पहुंची करीना और करिश्मा, मोटी तगड़ी नजर आईं बेबो, देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications