रणधीर कपूर की गृह प्रवेश पूजा में पहुंची करीना और करिश्मा, मोटी तगड़ी नजर आईं बेबो, देखें वीडियो

मुंबई, जुलाई 2। बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर ने नया घर खरीदा है। शुक्रवार को उन्होंने अपने नए घर की गृह प्रवेश पूजा रखी, जिसमें कपूर परिवार एकसाथ देखा गया। इस मौके पर रणधीर कपूर की दोनों बेटियां करीना और करिश्मा कपूर भी गृह प्रवेश पूजा में पहुंची थी। इस दौरान करिश्मा कपूर की बेटी समायरा भी साथ दिखी। हालांकि करीना कपूर अकेली ही नजर आईं।

सफेद सलवार कमीज में नजर आईं करीना और करिश्मा

सफेद सलवार कमीज में नजर आईं करीना और करिश्मा

इस दौरान करीना ने सफेद सलवार और कमीज पहनी हुई थी। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक कलर का मास्क लगाया हुआ था। हालांकि फोटो के दौरान उन्होंने मास्क उतार दिया। वहीं करिश्मा की बेटी समायरा ने पिंक चिंकारी कुर्ता पहना था और सफेल सलवार पहनी थी। करिश्मा कपूर भी सफेद कमीज में नजर आईं

कपूर परिवार के ये सदस्य भी दिखे गृह प्रवेश पूजा में

कपूर परिवार के ये सदस्य भी दिखे गृह प्रवेश पूजा में

इसके अलावा रणधीर कपूर के गृह प्रवेश में उनकी बहन के बेटे आदर जैन, भाई ऋषि की वाइफ नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा भी पहुंचीं। शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी और बेटी कंचन भी गृह प्रवेश में पहुंची।

कोरोना की दूसरी लहर में पॉजिटिव हुए थे रणधीर कपूर

कोरोना की दूसरी लहर में पॉजिटिव हुए थे रणधीर कपूर

आपको बता दें कि रणधीर कपूर ने चेम्बूर स्थित अपना पुराना पैतृक घर बेच दिया है और पत्नी बबिता और बेटी करीना और करिश्मा के घर के पास शिफ्ट हो रहे हैं। आपको बता दें रणधीर कपूर कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में आ गए थे। अप्रैल महीने में वो कोरोना पॉजिटिव हुए थे। रणधीर के साथ-साथ उनका स्टाफ भी पॉजिटिव पाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+