अभी से नखरे करने लगा है तैमूर, इस बात पर बोला- अरे ये नहीं अम्मा
नई दिल्ली। करीना कपूर के बेटे तैमूर अपने जन्म के समय से ही मीडिया में सुर्खियां बटोरते रहे हैं। उनकी तस्वीरें लेने की कोशिश एंटेरटेनमेंट मीडिया से जुड़े लोग हमेशा ही करते रहते हैं। तैमूर की तस्वीरें खिंचवाने को लेकर क्या आदत बन गई है, इसको लेकर करीना ने खुलासा किया है। करीना का कहना है कि पैपराजी से तस्वीरें खिचानें में उसे कोई दिक्कत नहीं लेकिन हमें फोटो नहीं खींचने देता है।

फोटो के लिए करीना को कर देता है मना
करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर को मम्मी का तस्वीरें लेना पसंद नहीं है। हाल ही में करीना ने एक प्रोग्राम में बताया कि जब वो तैमूर की तस्वीर खींचना चाहती हैं तो तैमूर उन्हें ऐसा करने से रोक देते हैं। करीना ने बताया, मैं फोटो लेने लगती हूं तो तैमूर कहते हैं, अम्मा, नो पिक्चर्स।

तैमूर पैपराजी को समझता है दोस्त
वहीं जब करीना से पूछा गया कि तैमूर का पैपराजी को लेकर क्या रवैया है। जब पैपराजी आसपास नहीं होते तो तैमूर क्या उनकी बात करते हैं। इस पर करीना ने कहा, तैमूर को लगता है कि पैपराजी उसके दोस्त हैं। वह उन्हें लेकर कंफर्टेबल है। हमेशा उनको देखकर खुश होता है। एक फिल्मी इवेंट में करीना कपूर ने ये बातें बताई।

तैमूर की वजह से पड़ोसियों की शिकायत तक आई
तैमूर की तस्वीरों को लेकर पपराजी लगातार उनके पीछे रहते हैं। यहां तक कि हमेशा सैफ के घर के बाहर कैमरा वाले खड़े रहने को लेकर पड़ोसियों ने उनसे शिकायत भी कर दी थी। बता दें कि तैमूर के जन्म के बाद करीना फिल्मों में पहले की तरह एक्टिव नहीं हैं। करीना कपूर इस समय इरफान खान के साथ फिल्म अंग्रेजी मीडियम में काम कर रही हैं।इसके अलावा वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म गुड न्यूज में दिखाई देंगी।












Click it and Unblock the Notifications