करीना कपूर ने कुछ इस तरह दिखाया अपना बेबी बंप, सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़

नई दिल्ली। बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ी सैफ और करीना के घर बहुत जल्द एक नया मेहमान आने वाला है। बता दें कि करीना कपूर खान जल्द ही मां बनने वाली हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना अक्सर अपने बेबी बंप के साथ स्पॉट की जाती रही हैं। हाल ही में करीना कपूर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेबी बंप के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इंटरनेट पर अब करीना की फोटो जमकर वायरल हो रही है और फैंस की अगल-अलग प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं।

करीना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की बेबी बंप के साथ फोटो

करीना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की बेबी बंप के साथ फोटो

ऐसी खबरें हैं कि सैफ अली खान की पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर खान मार्च, 2021 में प्यारे से बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हालांकि करीना और सैफ ने अभी बच्चे का नाम तो डिसाइड नहीं किया है लेकिन उन्होंने नए मेहमान के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि गर्भवती होने के बाद भी करीना अपने काम में व्यस्त हैं, अगस्त, 2020 में उन्होंने आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए शूट भी किया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

अपने फ्री टाइम में करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर समय बीताना पसंद करती हैं, वह फैंस के लिए अपनी तस्वीरें भी समय-समय पर शेयर करती रहती हैं। फैंस के सामने उनकी लेटेस्ट तस्वीर बेबी बंप के साथ आई है। करीना की यह फोटो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में करीना के चेहरे पर प्रेगनेंसी का ग्लो स्पष्ट देखा जा सकता है। करीना के फैंस को उनकी यह फोटो काफी पसंद आ रही है।

इंस्टाग्राम पर फैंस ने की तारीफ, दी बधाई

इंस्टाग्राम पर फैंस ने की तारीफ, दी बधाई

इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, 'हम दोनों पूमा के सेट पर।' करीना की इस तस्वीर पर फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम का कमेंट बॉक्स तारीफों और बधाई संदेश से भरा हुआ है। एक यूजर्स ने कमेंट में करीना के बधाई देते हुए भविष्यवाणी की है कि लड़की ही होगी। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, आप बहुत सुंदर लग रही हैं।

फोटो के लिए ट्रोल भी हुईं करीना

फोटो के लिए ट्रोल भी हुईं करीना

इस बीच कई ऐसे यूजर्स भी हैं जिन्होंने करीना कपूर को उनकी तस्वीर को लेकर ट्रोल किया। कई यूजर्स ने करीना से सवाल किया है कि इस तरह की तस्वीर पोस्ट करने का क्या मतलब है? एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, 'बेशर्मी की इंतहा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस फोटो को शेयर करने की जरूरत क्या थी?' एक फेसबुक यूजर ने लिखा, 'क्या यह वास्तव में आवश्यक है? हमारी महिलाएं इसे तब तक छिपाती हैं जब तक वे बच्चे को जन्म नहीं देतीं।'

यह भी पढ़ें: करीना के प्रेग्नेंट होने की खबर पर बोले सैफ अली खान-हां, मैं फिर से पापा बनने वाला हूं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+