कपिल के साथ क्रिकेट खेलती दिखीं करीना कपूर, कहा- ख्वाहिश है तैमूर क्रिकेटर बने

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर आजकल रियलिटी शो डांस इंडिया डांस में बतौर जज दिखाई पड़ रही हैं। यहां वे सेट पर काफी मस्ती करती दिख रही हैं। हाल ही में शो के सेट पर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव पहुंचे थे। ऐसे में करीना का खुशी देखने लायक थी। उन्होंने न सिर्फ कपिल का साथ जमकर मस्ती की बल्कि क्रिकेट भी खेला। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

kareena kapoor played cricket with kapil dev, says this

इस वीडियो को जी5 ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें कपिल बॉलिंग करते दिख रहे हैं जबकि करीना बैटिंग करती दिख रही हैं। इसके बाद करीना कपिल के लिए भी बॉलिंग करती दिख रही हैं। करीना ने कपिल से एक बल्ले पर उनका ऑटोग्राफ भी लिया। साथ ही करीना ने कहा कि कहीं न कहीं उनके दिल में तमन्ना है कि उनका बेटा तैमूर एक दिन बड़ा होकर क्रिकेटर बने।

करीना ने वीडियो में पीच कलर की साड़ी पहनी हुई है और वे काफी खूबसूरत दिख रही हैं। बता दें कि करीना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में करीना के साथ इरफान खान नजर आएंगे। इसके अलावा वे अक्षय कुमार के साथ फिल्म गुडन्यूज में भी दिखाई पड़ेंगी।

हाल ही करीना का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे ट्रोल्स पर गुस्सा करती दिखीं। ऐसा हुआ जब करीना कपूर को सोशल मीडिया पर 'आंटी' कह दिया गया। इस बात को लेकर गुस्‍साईं करीना भड़क गईं। दरअसल, अरबाज खान के आगामी शो के वीडियो में अरबाज करीना से बात करते दिखाई दे रहे हैं। वह ऐक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर उनके लिए किया गया एक कमेंट दिखाते हैं। इस कमेंट में यूजर ने करीना के लिए लिखा होता है, 'अब तुम एक आंटी हो... एक किशोरी की तरह बर्ताव करना और कपड़े पहनना बंद करो।' इसे पढ़ने के बाद करीना मुस्कुराती हैं और बाद में इस तरह के मीन कॉमेंट्स पर नाराजगी जाहिर करती हैं।

यह भी पढ़ें- सुषमा स्वराज के निधन पर पाक का यह परिवार भी हुआ दुखी, बेटी बोली-'सुषमा जी को रोजाना करती हूं याद'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+