Kareena Kapoor हुईं हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, पापा सैफ अली संग मम्मी और छोटे भाई को लेने पहुंचे तैमूर

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। 21 फरवरी को हुई डिलीवरी के बाद अब करीना कपूर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सैफ और करीना के दूसरे बच्चे का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में हुआ था। बता दें कि इस बॉलीवुड कपल के पहले बच्चे का नाम तैमूर अली खान है, जो अक्सर अपनी क्यूटनेस को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं।

करीना कपूर को मिली हॉस्पिटल से छुट्टी

करीना कपूर को मिली हॉस्पिटल से छुट्टी

अभिनेत्री करीना कपूर खान के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, उनके साथ पति सैफ अली खान और बड़े बेटे तैमूर अली खान भी नजर आ रहे हैं। पत्नी करीना कपूर और बच्चे को अस्पताल से घर लाने के लिए खुद सैफ अली खान पहुंचे थे। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सैफ अली खान और उनकी गोद में तैमूर कार की अगली सीट पर बैठे हैं, जबकि करीना कपूर खान पिछली सीट पर नजर आ रही है।

छोटे भाई को लेने पहुंचे तैमूर

छोटे भाई को लेने पहुंचे तैमूर

करीना का दूसरे बेटे की तस्वीर भी कैमरे में कैद हुई है। करीना कपूर के साथ कार में बैठी एक महिला नए बच्चे को अपनी गोद में लेकर बैठी हुई है। फिलहाल पटौदी खानदान की इस तस्वीर को देखकर ही फैंस काफी खुश हैं, सोशल मीडिया पर लोग करीना कपूर और सैफ अली खान को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि बड़े बेटे तैमूर के जन्म के बाद उनकी कई तस्वीर सामने आई थी लेकिन, छोटे बेबी की अभी कोई भी फोटो लीक नहीं हुई है।

फैंस को इस बात का है इंतजार

फैंस को इस बात का है इंतजार

'सैफीना' के फैंस को उस दिन का इंतजार है जब करीना और सैफ अपने दूसरे बच्चे की तस्वीर सार्वजनिक करेंगे। बता दें कि अभी तक बच्चे के नाम को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है, हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। तैमूर के जन्म पर भी सैफ और करीना ने फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं कराया था। अपने छोटे भाई को घर लाने के लिए तैमूर भी पापा सैफ के साथ हॉस्पिटल पहुंचे।

क्या होगा दूसरे बच्चे का नाम?

क्या होगा दूसरे बच्चे का नाम?

मालूम हो कि साल 2016 में करीना ने अपने और सैफ के पहले बच्चे तैमूर को जन्म दिया था। तैमूर सोशल मीडिया के स्टार किड्स में से एक हैं। लेकिन इस क्यूट बेबी का नाम तैमूर रखने पर करीना और सैफ को ट्रोल का शिकार होना पड़ा था। लेकिन इसके बारे में सैफ और करीना ने इंडिया टूडे कानकेल्व में विस्तार से बात की थी। सैफ ने बताया था कि तैमूर के जन्म से एक रात पहले मैंने करीना से पूछा था कि अगर बेटा हुआ तो क्या वो सच में अपने होने वाले बेटे का नाम 'तैमूर' रखेंगी।

यह भी पढ़ें: तो इस बार पूरी होगी अब्बा सैफ की ख्वाहिश, करीना के छोटे बेटे का नाम होगा ये?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+