तो इस बार पूरी होगी अब्बा सैफ की ख्वाहिश, करीना के छोटे बेटे का नाम होगा ये?

Kareena-Saif's new born son name is Faiz Ali Khan? : मुंबई। बॉलीवुड की बेगम करीना कपूर खान को कल दूसरी बार मातृत्व का सुख हासिल हुआ। जब से खबर आई है कि करीना ने दूसरे बेटे का जन्म दिया है, तब से ही उनके फैंस नए शहजादे की एक झलक पाने को बेताब हैं लेकिन बेटे की शक्ल को देखने के लिए अभी उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल लोग करीना-सैफ के दूसरे बच्चे का नाम भी जानने को लेकर उत्सुक हैं। दरअसल करीना कपूर और सैफ के बड़े बेटे 'तैमूर' के नाम पर काफी बवाल मचा था, इसलिए अब लोगों को उनके दूसरे बेटे के नाम को जानने की बड़ी बेताबी है।

 करीना ने लिया था 'तैमूर' के नाम पर फैसला

करीना ने लिया था 'तैमूर' के नाम पर फैसला

मालूम हो कि साल 2016 में करीना ने अपने और सैफ के पहले बच्चे तैमूर को जन्म दिया था। तैमूर सोशल मीडिया के स्टार किड्स में से एक हैं। लेकिन इस क्यूट बेबी का नाम तैमूर रखने पर करीना और सैफ को ट्रोल का शिकार होना पड़ा था। लेकिन इसके बारे में सैफ और करीना ने इंडिया टूडे कानकेल्व में विस्तार से बात की थी। सैफ ने बताया था कि तैमूर के जन्म से एक रात पहले मैंने करीना से पूछा था कि अगर बेटा हुआ तो क्या वो सच में अपने होने वाले बेटे का नाम 'तैमूर' रखेंगी।

Recommended Video

    Kareena Kapoor ने बेटे को दिया जन्म, बड़े भाई बने Taimur Ali Khan । वनइंडिया हिंदी
    दूसरे बच्चे का नाम 'फैज'?

    दूसरे बच्चे का नाम 'फैज'?

    तो करीना ने कहा था कि हां, हालांकि सैफ ने कहा था कि मैंने उसे 'फैज' नाम सुझाया था, जो कि सुनने में काफी रोमांटिक और पोएटिक है, जिस पर करीना ने कहा था कि 'तैमूर' का मतलब आयरन होता है और मैं चाहती हूं कि मैं आयरन जैसे बच्चे को जन्म दूं, वो काफी मजबूत बने। फिलहाल करीना के घर बेटे ने जन्म लिया और उन्होंने उसको 'तैमूर' नाम दे दिया। अब चूंकि एक बार फिर से करीना के घर में एक और नन्हें शहजादे ने जन्म लिया है तो लोग सोशल मीडिया पर कयास लगा रहे हैं कि हो सकता है कि करीना इस बार सैफ की बात मान लें और अपने दूसरे बच्चे का नाम 'फैज' रख लें।

    सैफ अली खान आज चौथी बार पिता बने

    सैफ अली खान आज चौथी बार पिता बने

    फिलहाल कयासों का बाजार गर्म हैं, देखते हैं करीना-सैफ बच्चे के नाम को लेकर क्या खुलासा करते हैं। गौरतलब है पांच साल की डेटिंग के बाद करीना ने साल 2012 में सैफ से शादी की थी। वो सैफ की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले सैफ ने साल 1991 में अपने से 12 साल बड़ी बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी लेकिन साल 2004 में उनका अमृता से तलाक हो गया था। इस शादी से भी सैफ को दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम हैं। इस तरह से सैफ अली खान कल चौथी बार पिता बने हैं।

    अगस्त 2020 में हुआ था करीना के गर्भवती होने का खुलासा

    अगस्त 2020 में हुआ था करीना के गर्भवती होने का खुलासा

    मालूम हो कि सैफ ने अगस्त 2020 में करीना के गर्भवती होने का खुलासा किया था। सैफ अली खान ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वो फिर से पापा बनने वाले हैं, उन्होंने पत्नी करीना के साथ एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि, 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में एक नया मेहमान जुड़ने वाला है। हमारे सभी शुभचिंतकों की शुभकामनाएं प्यार और सहयोग का बहुत शुक्रिया।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+