कभी भी संकट में आ सकती है कर्नाटक की कुमार स्वामी सरकार, बहुमत से केवल एक अंक ज्यादा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस की सरकार खतरे में पड़ सकती है। जिस तरह से सोमवार को कांग्रेस के दो विधायकों ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया उसके बाद प्रदेश में गठबंधन की सरकार रके साथ कुछ ऐसा ही होता दिखाई दे रहा है। विजयनगर से कांग्रेस विधायक आनंद सिंह और गोकाक से कांग्रेस विधायक रमेश जरकीहोली ने सोमवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद कांग्रेस के पास अब कुल विधायकों की संख्या घटकर 77 हो गई है, जबकि जेडीएस के पास 37 विधायक हैं।

क्या है नंबर गेम

क्या है नंबर गेम

कांग्रेस और जेडीएस को मिलाकर दोनों ही दलों के पास कुल 114 विधायक होते हैं। बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा में कुल 224 सदस्य हैं, ऐसे में पूर्ण बहुमत के लिए 113 विधायकों की जरूरत है। लिहाजा कांग्रेस-जेडीएस के पास अब बहुमत से सिर्फ एक ही विधायक अधिक है वहीं भाजपा की बात करें तो उसके पास कुल 105 विधायक हैं। जबकि प्रदेश में बसपा के पास एक और एक निर्दलीय विधायक है। आनंद सिंह ने इस्तीफे के बाद कहा कि उन्होंने इसलिए इस्तीफा दिया क्योंकि उनकी कुछ मांगों को नहीं पूरा किया गया। उन्होने कहा कि पार्टी ने उनकी वरिष्ठता तो दरकिनार किया और पिछले वर्ष उन्हें कैबिनेट में शामिल नहीं किया।

गठबंधन की सरकार में सबकुछ सही नहीं

गठबंधन की सरकार में सबकुछ सही नहीं

माना जा रहा है कि आनंद सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। लेकिन सिंह ने इन कयासों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के ऑपरेशन लोटस का शिकार नहीं बनेंगे। बता दें कि आनंद सिंह तीन बार के विधायक हैं। उन्होंने 2008, 2013 में भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ा था। वहीं इस खबर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का कहना है कि इस्तीफे से यह साफ होता है कि गठबंधन की सरकार में सबकुछ सही नहीं है, और सरकार अपनी ही बोझ तले गिर जाएगी।

हमारे पास सरकार बनाने का दावा पेश करने का पूरा अधिकार

हमारे पास सरकार बनाने का दावा पेश करने का पूरा अधिकार

येदियुरप्पा ने कहा कि इस सरकार के गिरने के बाद ही हम संवैधानिक तरीके से सरकार बनाने पर विचार कर सकते हैं। फिर से चुनाव का सवाल ही नहीं उठता है। हमारे पास 105 विधायक हैं और मजबूत फोर्स हैं। हमारे पास सरकार बनाने का दावा पेश करने का पूरा अधिकार है। वहीं जेडीएस नेता और मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी जोकि फिलहाल अमेरिका में हैं, उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि भाजपा सरकार को गिराने का दिवा स्वप्न देख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+