देशभक्ति वाले वीडियो पर बोले करण- लगा मेरे सिर पर कोई बंदूक ताने खड़ा हो
फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान को लेने की वजह से महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) ने इस फिल्म का विरोध किया था।
मुंबई। फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी हिट फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के रिलीज के वक्त की परेशानी को मीडिया से साझा किया है।
'ऐ दिल है मुश्किल' की मुश्किल
करण ने कहा कि 'ऐ दिल है मुश्किल' के रिलीज के वक्त उन्होंने खुद को देशभक्त बताते हुए जो वीडियो जारी किया था वह जिंदगी की सबसे बुरी घटनाओं में से एक था, मुझे उस वक्त ऐसे लग रहा था कि जैसे कोई मेरे सिर पर बंदूक रखकर मुझसे काम करवा रहा है, वो वक्त मेरे लिए काफी मुश्किल भरा था।
विचारधारा और हालात के बीच में फंस गया
मैं उस वक्त विचारधारा और हालात के बीच में फंस गया था, मुझे अपनी फिल्म की टीम की चिंता थी इसलिए मुझे ऐसा करना पड़ा , जिसके लिए मैं आज भी काफी परेशान रहता हूं क्योंकि मुझे अपनी देशभक्ति के बारे में लोगों को बताना पड़ा।
पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान को लेकर बवाल
आपको बता दें कि फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान को लेने की वजह से महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) ने इस फिल्म का विरोध किया था, तब करण ने अपने वीडियो में भविष्य में किसी पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम नहीं करने की बात कही थी, तब जाकर उनकी फिल्म रिलीज हुई थी।
गौरतलब है कि उड़ी में सैन्य शिविर पर हमले में भारत ने पाकिस्तान का हाथ होने का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया। ऐसे में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने करण की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' को रिलीज नहीं होने देने की धमकी दी थी। करण द्वारा माफी मांगने का वीडियो जारी किए जाने के बाद ही मनसे ने अपना विरोध वापस लिया था।













Click it and Unblock the Notifications