ममता बनर्जी की वकालत करेंगे पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सारदा चिट फंड ने मुश्किलें बढ़ा रखी है। एक के बाद एक गिरफ्तार हो रहे उनके मंत्रियों की वजह से पार्टी और सरकार की छवि जबरदस्त तरीके से धूमिल हुई है। वहीं ममता ने इसके लिए केंद्र सरकार पर सीबीआई के बेजा इस्तेमाल का आरोप लगाया है।

सीबीआई के गलत इस्तेमाल के खिलाफ ममता बनर्जी सरकार का पक्ष कोर्ट में पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल रखेंगे। ममता ने हर बार कहा कि उनके किसी भी मंत्री का चिट फंड घोटाले से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा पश्चिम बंगाल में अपने जनाधार को मजबूत करने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है।
गौरतलब है कि सीबीआई ने मदन मित्रा, कुणाल घोस समेत कई करीबियों को हिरासत में ले चुकी है। वहीं ईडी ने भई सुदीप्त सेन सहित शुभोप्रसन्न से सारदा चिट फंड मामले में पूछताछ की थी ।












Click it and Unblock the Notifications