किसान आंदोलन: पीएम मोदी पर कपिल सिब्बल का तंज, कहा- 2014 से आपने किसी की सुनी ही नहीं

किसान आंदोलन के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है।

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 17 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है। कपिल सिब्बल ने कहा है कि पीएम मोदी ने कभी किसानों की बात सुनी ही नहीं। शनिवार को कपिल सिब्बल ने ट्वीट करते हुए कहा, 'आंदोलनकारी किसानों के लिए प्रधानमंत्री कहते थे, कुछ कहिए कुछ सुनिए, लेकिन मोदी जी 2014 से आपने सब कुछ कहा और कभी भी नहीं सुना।' गौरतलब है कि कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर पंजाब, हरियाणा सहित वेस्ट यूपी के किसानों ने आज टोल टैक्स फ्री करने और हाईवे जाम करने का फैसला लिया है।

kapil sibal

इससे पहले हाल ही में कपिल सिब्बल ने कृषि कानूनों को लेकर मोदी सरकार के ऊपर विपक्ष के सुझावों की अनदेखी करने का आरोप लगाया था। कपिल सिब्बल ने कहा था, 'सरकार ने कृषि कानूनों को लेकर ना तो विपक्ष के साथ कोई विस्तृत चर्चा की और ना ही उन सुझावों पर विचार किया जो इन कानूनों के संबंध में दिए गए थे। ऐसे बहुत से विधेयक थे, जो समीक्षा के लिए संसदीय समिति के पास भेजे ही नहीं गए, क्योंकि इस सरकार के पास लोकसभा में बहुमत है। और, चूंकि सरकार के पास बहुमत है, इसलिए उन्हें किसी की फिक्र ही नहीं है।'

राहुल ने पूछा- किसान भाइयों को और कितनी आहुति देनी होगी
वहीं, शनिवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने किसान आंदोलन के दौरान हुई 11 किसानों की मौत को लेकर बिना नाम लिए पीएम मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने किसानों की मौत से जुड़ी एक खबर शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'कृषि कानूनों को हटाने के लिए हमारे किसान भाइयों को और कितनी आहुति देनी होगी?' राहुल गांधी ने जिस खबर को शेयर किया, उसमें बताया गया है कि 17 दिन के किसान आंदोलन के दौरान तबीयत बिगड़ने और ठंड लगने के कारण अभी तक 11 किसानों की जान जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+