गांधी परिवार की आलोचना करना सिब्बल को पड़ा भारी, टैगोर बोले-कपिल RSS की भाषा बोले रहे हैं
नई दिल्ली, 15 मार्च: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी के अंदर कलह मचा हुआ है। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद भी कांग्रेस में अंदरूनी तनातनी जारी है। पार्टी के लोकसभा व्हिप मणिकम टैगोर ने आज वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल पर नेतृत्व के खिलाफ उनकी टिप्पणी को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, कपिल सिब्बल आरएसएस और भाजपा की भाषा बोल रहे हैं।

राहुल गांधी के वफादार मणिकम टैगोर ने कहा कि आरएसएस और भाजपा चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी को मारने और 'भारत के विचार' को नष्ट करने के लिए गांधी पार्टी में नेतृत्व की स्थिति से बाहर हो जाएं। टैगोर ने ट्विटर पर कहा, आरएसएस और बीजेपी नेहरू-गांधी को नेतृत्व से बाहर क्यों करना चाहते हैं? क्योंकि गांधी के नेतृत्व के बिना कांग्रेस जनता पार्टी बन जाएगी। जिससे कांग्रेस को मारना आसान हो जाएगा। तब भारत के विचार को नष्ट भी करना आसान होगा।
उन्होंने दावा किया, "कपिल सिब्बल यह जानते हैं लेकिन वह आरएसएस/भाजपा की भाषा क्यों बोल रहे हैं। वहीं लोकसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'कपिल सिब्बल एहसान फरामोश हैं। सिब्बल को सिब्बल गांधी परिवार ने बनाया, लेकिन अपने बयानों की वजह से वह बीजेपी को मौका दे रहे हैं। सिब्बल का मकसद अगर सिर्फ राज्यसभा जाना है, तो वह बीजेपी से चले जाएं।
वहीं जब 'सब की कांग्रेस...घर की कांग्रेस' वाले बयान पर राहुल गांधी से भी प्रतिक्रिया मांगी गई, तो राहुल गांधी सवालों पर टिप्पणी करने से बचते दिखे। बता दें कि, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि, गांधी परिवार को अलग हटकर किसी और नेता को पार्टी का नेतृत्व करने का मौका देना चाहिए। पार्टी नेतृत्व कोयल की धरती (यानी उन्हें लगता है कि सब कुछ ठीक है, वास्तविकता से उनका वास्ता नहीं होना) में जी रहा है.... मुझे 'सब की कांग्रेस' चाहिए। कुछ लोग 'घर की कांग्रेस' चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications