राम मंदिर पर बयान देकर बुरे फंसे कपिल सिब्बल, वक्फ बोर्ड ने भी किया किनारा
नई दिल्ली। राम मंदिर के मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दिए गए सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के बयान में नया मोड़ आ गया है। उनके बयान को लेकर कांग्रेस के पल्ला झाड़ने के बाद अब सुन्नी वक्फ बोर्ड ने भी इसे गलत बताया है। बुधवार को सुन्नी वक्फ बोर्ड के हाजी महबूब ने सिब्बल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'हां, कपिल सिब्बल हमारे वकील हैं, लेकिन वो एक राजनीतिक पार्टी से भी जुड़े हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को दिया गया उनका बयान गलत था। हम इस मुद्दे का जल्द से जल्द समाधान चाहते हैं।'

आपको बता दें कि मंगलवार को अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई थी। इस दौरान सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट में अपील की, कि अयोध्या मामले का फैसला आने वाले लोकसभा चुनाव तक टाल दिया जाए। इसके बाद कपिल सिब्बल के बयान पर विवाद शुरू हो गया। भाजपा ने आरोप लगाया कि सियासी फायदे के लिए कांग्रेस राम मंदिर को लटकाना चाहती है। हालांकि कांग्रेस ने कपिल सिब्बल के बयान को उनका निजी विचार बताते हुए पल्ला झाड़ लिया, लेकिन भाजपा इस मुद्दे पर हमलावर है।
बुधवार को अहमदाबाद के धंधुका में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के मुद्दे पर कपिल सिब्बल को निशाने पर लिया। पीएम ने कहा, 'मुझे कोई आपत्ति नहीं कि कपिल सिब्बल अयोध्या मामले पर मुस्लिम समाज की ओर से केस लड़ रहे हैं, ये उनका हक है, लेकिन सिब्बल ये कैसे कह सकते हैं कि लोकसभा चुनाव तक इस मामले पर कोई फैसला ना हो। अयोध्या का मामला लोकसभा चुनाव से कैसे जुड़ा हुआ है? चुनाव के लिए कांग्रेस राम मंदिर को लटकाना चाहती है। राम मंदिर का फैसला तो सुप्रीम कोर्ट करेगा लेकिन कांग्रेस अपना नफा-नुकसान देखने में लगी है। 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस लड़ेगी या सुन्नी वक्फ बोर्ड?'
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications