Kapil Sharma : कपिल ने शेयर की पुरानी Picture, कहा- 'जरा मुझे इस तस्वीर में ढूंढ़ो?'

नई दिल्ली, 16 जुलाई। भले ही 'कपिल शर्मा शो' इस वक्त ऑफएयर हो लेकिन कपिल शर्मा लोगों के दिलों से दूर नहीं हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले कपिल शर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैंस को चैलेंज दिया है कि पहचान कौन?, आपको बता दें कि कपिल की शेयर की गई तस्वीर उनके कॉलेज के जमाने की है। कपिल की ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और लोग उस पर कमेंट कर रहे हैं।

कपिल ने शेयर की पुरानी Picture

कपिल ने शेयर की पुरानी Picture

कपिल की शेयर की गई फोटो में वो नीले शर्ट में नजर आ रहे हैं और साथ ही उनके हाथों में डफली है। अपनी फोटो शेयर करते हुए कपिल ने लिखा है कि 'अपने प्ले की रिहर्सल खत्म करने के बाद, मेरी टीम के साथ म्यूजिकल सेशल, मुझे इस तस्वीर में ढूंढ़ो? और नीटे कॉमेंट्स में लिखोउन्होंने #old #memories #college #theatre

जल्द शुरू होगा 'कपिल शर्मा शो'

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कपिल शर्मा का शो की वापसी 21अगस्त के आस-पास हो सकती है। कहा जा रहा है कि शो अपने पुरानी टीम में कोई बदलाव नहीं करने जा रहा है लेकिन इस बार शो में नए चेहरे जरूर नजर आएंगे।

 जानिए क्यों ऑफ-एयर हुआ शो

जानिए क्यों ऑफ-एयर हुआ शो

' द कपिल शर्मा शो' बंद होने के पीछे दो वजह बताई गई थीं। पहली ये कि महाराष्ट्र में फैले कोरोना संक्रमण के कारण शो को शूट करने में खासी दिक्कतें आ रही थीं और दूसरी ये कि फरवरी में कपिल शर्मा दूसरी बार पापा बने हैं, ऐसे में वो थोड़ा वक्त अपने परिवार संग व्यतीत करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने शो से ब्रेक लेने का फैसला किया था, जिसके कारण शो को ऑफ एयर किया गया था।

बेसब्री से शो की वापसी का इंतजार

बेसब्री से शो की वापसी का इंतजार

लेकिन कपिल की ही तरह उनके शो के और भी कलाकार जैसे किक्कू शारदा , भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक भी सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहे इसलिए शो जरूर टीवी से गायब रहा लेकिन शो के किरदार लोगों के दिलों से जुड़े रहे। हाल ही में कृष्णा अभिषेक ने भी हिंट दिया था कि जल्द ही वो अपनी पूरी टीम के साथ सोनी पर वापसी करने वाले हैं। फिलहाल शो के फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, देखते हैं कि उनका इंतजार कब खत्म होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+