1 साल की हुई कपिल की शहजादी अनायरा शर्मा, कॉमेडी किंग ने शेयर की Birthday की दिलकश तस्वीरें

Kapil Sharma: कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा की शहजादी अनायरा शर्मा (Anayra Sharma) गुरुवार को एक साल की हो गई हैं। पापा कपिल ने अपनी गुड़िया के फर्स्ट बर्थडे की तस्वीरों को शेयर करते हुए अपने सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया है। कपिल की शेयर की गई तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं, लोग उसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं और अनायरा तो बहुत सारा प्यार कह रहे हैं।

अनायरा का पहला जन्मदिन

अनायरा का पहला जन्मदिन

वायरल तस्वीरों में बेबी अनायरा किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं, एक तस्वीर में अनायरा केक के पास बैठी हुई हैं और कपिल उनके साथ खेल रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में अनायरा अपनी दादी की गोद में बहुत खुश नजर आ रही हैं।

'आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए Thank You'

'आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए Thank You'

इन तस्वीरों को साझा करते हुए कपिल शर्मा ने लिखा, 'हमारी लाडो के पहले जन्मदिन पर इतना सारा प्यार और आशीर्वाद देने के लिए आप लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद. गिन्नी और कपिल...' । एक फोटो में कपिल के साथ उनकी पत्नी गिन्नी भी नजर आ रही हैं। मालूम हो कि ऐसी खबर है कि कपिल-गिन्नी दोनों फिर से मम्मी-पापा बनने वाले हैं और नए साल के पहले महीने में ही उनके घर नन्हें बच्चे कि किलकारी गूंजने वाली है।

क्या कपिल फिर से बनने वाले हैं पापा?

क्या कपिल फिर से बनने वाले हैं पापा?

गौरतलब है कि 12 दिसंबर को कपिल-गिन्नी अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट करने वाले हैं। फिलहाल हर किसी को बस अब कपिल के स्टेटमेंट का इंतजार है क्योंकि उनको लगता है कि कपिल अपने फैंस के साथ इतनी बड़ी न्यूज जरूर शेयर करेंगे।

 गिन्नी और कपिल ने दिसंबर 2018 में शादी की थी

गिन्नी और कपिल ने दिसंबर 2018 में शादी की थी

आपको बता दें गिन्नी और कपिल ने दिसंबर 2018 में शादी की थी, ये प्रेमविवाह था, जो कि बड़े संघर्षों के बाद शादी में तब्दील हुआ था। तब कपिल शर्मा ने खुलकर मीडिया के सामने कहा था कि वो गिन्नी से बेइंतहा प्यार करते हैं, उसी ने मुझे मेरे बुरे दिनों में संभाला था, कपिल ने कहा था कि वो बहुत ही आध्यात्मिक हैं, उसके पूजा-पाठ का ही असर है कि आज मैं ठीक हूं, मैं उसकी हर बात हमेशा मानूंगा क्योंकि मुझे पता है कि वो सही होती है, मेरे लिए वो दुआ मांगती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+