कपिल शर्मा ने शेयर की 23 साल पुरानी कॉलेज की तस्वीर, कॉमेडियन की फोटो ने सबको किया दंग, देखें
कपिल शर्मा ने शेयर की 23 साल पुरानी कॉलेज की तस्वीर, कॉमेडियन की फोटो ने सबको किया दंग, देखें
मुंबई, 12 मई: द कपिल शर्मा शो के होस्ट कपिल शर्मा ने अपने दम पर कॉमेडी की दुनिया में अपना नाम कमाया है। आज बच्चा बच्चा कॉमेडियन कपिल शर्मा उनको पसंद करता है। कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर 23 साल पुरानी फोटो शेयर की है।जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो को देखकर आप बिलकुल भी कपिल शर्मा को पहचान नहीं पाएंगे क्योंकि कपिल शर्मा इस फोटो में बिना दाढ़ी के दिखाई दे रही। उनके पूरे चेहने पर गोद लगा हुआ है।

कपिल शर्मा ने कालेज के समय की ये फोटो की शेयर
टीवी स्टार कपिल शर्मा ने एक थ्राबैक फोटो साझा की है, और अपने कॉलेज के दिनों को याद किया है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि यह एक स्टेज प्ले के बाद की फोटो है। कपिल शर्मा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा ये '23 साल पुरानी यह फोटो मिली। यह 'आजादी' स्टेज नाटक करने के बाद की फोटी है। मैंने यह प्ले श्री गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में किया था। कपिल ने बताया कि उनके मुंह पर गोद और रुई जैसा क्या लगा है । उन्होंने बताया कि प्ले के लिए लगाई गई दाढ़ी मैंने निकालकर तस्वीर खिंचाई थी। फोटो खिंचवाना उस समय बड़ा मजेदार लगता था।

कपिल शर्मा ने लिखा जेब खाली होती थी लेकिन चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट रहती थी
कपिल ने लिखा मैं जब ये फोटो खिंचवा रहा था तब मुझे पता नहीं था कि मेरे चेहरे पर अभी भी गम लगा हुआ था। मुझे अभी भी उन दिनों की याद आती है। कपिल ने आगे लिखा जेब खाली होती थी लेकिन चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट रहती थी। कपिल ने आगे लिखा मुझे लगा आप लोगों के साथ ये फोटो शेयर करना चाहिए। आप लोग ठीक होंगे और सुरक्षित होंगेl' आगे इस मैसेज में कपिल शर्मा ने लिखा गुरुनानकदेवुनिविधता #gndu #gnduamritar। "

द कपिल शर्मा शो की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है
बता दें कॉमेडियन कपिल शर्मा के मशहूर शो द कपिल शर्मा शो की शूटिंग जल्द शुरू होने वालीहै। जिसकी जानकारी कपिल ने खुद सोशल मीडिया पर दी थी। कपिल शर्मा कई फिल्मों में भी अभिनय कर चुके है लेकिन उनका कॉमेडियन अवतार ही दर्शकों को भाता है।ये ही कारण है कि लोग कपिल शर्मा शो का बेसब्री से इंतजार करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications