केवल ऑफिस ही नहीं कपिल शर्मा का घर भी है अवैध?
मुंबई। लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भ्रष्टाचार को लेकर एक ट्वीट क्या किया, उस पर भूचाल आ गया है। अब बीएमसी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ताजा मसले में तो बीएमसी ने कपिल शर्मा पर अवैध निर्माण और नियमों की अनदेखी का आरोप लगा दिया है।
बृह्नमुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने कहा है कि कपिल का केवल ऑफिस ही नहीं बल्कि गोरेगांव वाला अपार्टमेंट भी अवैध है और इस मामले में हमने उन्हें नोटिस भी भेजा है लेकिन वो फिर भी नहीं माने इसलिए अब हम उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं।
आपको बता दें कि कपिल गोरेगांव के एक अपार्टमेंट के 9th फ्लोर में रहते हैं जहां के लिए बीएमएसी ने कहा है कि उसने उनको महाराष्ट्र रीजनल एंड टाउन प्लानिंग एक्ट के तहत नोटिस भेजा है। इससे पहले बीएमएसी ने वरसोवा वाले ऑफिस को भी अवैध ठहराया था।
मालूम हो कि बीएमएसी और कपिल के बीच आरोपों का सिलसिला इसलिए चल रहा है क्योंकि शुक्रवार को कपिल शर्मा ने गुस्सा होकर एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी को टैग करते हुए लिखा था कि ''क्या मुझे ऑफिस बनाने के लिए बीएमसी को 5 लाख की घूस देनी होगी, ये हैं आपके अच्छे दिन?''
I just voiced my concern on the corruption I faced with certain individuals..Its No blame on any political party be it BJP, MNS or ShivSena
— KAPIL (@KapilSharmaK9) September 9, 2016
जिसके बाद तो इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने की भी कोशिश की गई इसलिए कपिल ने शुक्रवार शाम ट्वीट किया कि ' मैं 'पीएम और सरकारों (केंद्रीय और राज्य सरकारों दोनों) का मैं बहुत सम्मान करता हूं। मैंने ट्विटर पर करप्शन के खिलाफ अपना गुस्सा जताया था।' इस मामले में बेवजह विवाद पैदा किया गया। कोई पॉलिटिकल ऑर्गेनाइजेशन इसका हिस्सा नहीं है।''
I am paying 15 cr income tax from last 5 year n still i have to pay 5 lacs bribe to BMC office for making my office @narendramodi
— KAPIL (@KapilSharmaK9) September 9, 2016













Click it and Unblock the Notifications