दो महीने बाद सोशल मीड‍िया पर लौटे कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, बताया-कहां थे गायब?

मुंबई। कॉमेडी के बादशाह कहे जाने वाले कपिल शर्मा पिछले दो महीने से लापता थे, उनका यूं गायब होना, उनके चाहने वालों को काफी दुखी कर रहा था, लेकिन अब उनके खुश होने का वक्त आ चुका है, क्योंकि कपिल शर्मा ट्विटर पर वापस लौट आए हैं। गुरूवार देर रात उनकी ट्विटर पर वापसी हुई, उन्होंने ट्वीट किया कि मैं फैंस के साथ ट्वीट पर चैट करूंगा। कपिल के इस ट्वीट पर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली।

कपिल शर्मा ने बताया-कहां थे गायब?

लोगों ने कपिल की तबीयत पूछते हुए कई सवाल दाग दिए, लोगों ने पूछा-कपिल आप कहां थे, इस पर कॉमेडी किंग ने कहा कि मैं ट्रैवल‍िंग कर रहा था और मैं वादा करता हूं कि मैं बहुत जल्द टीवी शो के जरिए वापसी करूंगा, बस आप अपना प्यार यूं ही बनाए रखिए।

विवादों में रहे कपिल शर्मा

गौरतलब है सोनी पर 'फैमिली टाइम' जैसे फ्लॉप शो से टीवी पर वापसी करने वाली कपिल शर्मा पिछले दिन काफी कष्ट भरे रहे हैं, पहले उनका पुराना शो उनके साथियों से झगड़े की वजह से बंद हुआ और उसके बाद वो अपनी तथाकथित प्रेमिका और मैनेजर प्रीति सिमोस को लेकर विवादों में रहे।

6 अप्रैल से लापता थे कपिल शर्मा

उसके बाद उनके एक गाली भरे ट्वीट ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया, जिसमें उन्होंने एक वेबसाइट के एडिटर को गंदी-गंदी गालियां दी थीं। उन्होंने एडिटर, प्रीति सिमोस और उसकी बहन के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी और उसके बाद वो 6 अप्रैल से लापता थे, वो किसी मीडिया वाले से बात नहीं कर रहे थे।

कपिल शर्मा ने बदली लाइफस्टाइल

ऐसा सुनने में आया था कि कपिल शर्मा इन दिनो डिप्रेशन से जूझ रहे हैं और उन्हें शराब ने बर्बाद कर रखा है, फिलहाल क्या सच है और क्या गलत ये तो कपिल शर्मा ही जानते हैं, लेकिन इसमें किसी को शक नहीं कि कपिल के चाहने वाले उनकी वापसी का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं और वो दिन-रात उनके स्वस्थ और खुश रहने के लिए ऊपर वाले से दुआएं मांग रहे हैं। यहां आपको ये भी बता दें कि कल देर रात किए गए ट्वीट में कपिल ने अंत में लिखा है कि मैं अपना लाइफस्टाइल बदलने की कोश‍िश कर रहा हूं. गुड नाइट ऑल। जल्द मिलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+