मीका सिंह पर लगा बैन तो उनके बेस्ट फ्रेंड कपिल शर्मा ने क्या कहा?
नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को पाकिस्तान में परफॉर्म करना भारी पड़ गया और ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने इस सिंगर पर प्रतिबंध लगा दिया। साथ ही एसोसिएशन ने मीका सिंह का पूरी तरह से बहिष्कार करने का ऐलान किया। वहीं, कॉमेडी किंग कपिल शर्मा से मीका सिंह पर लगे प्रतिबंध को लेकर सवाल किया गया किया कि इस पूरे प्रकरण में उनके क्या विचार हैं।

कपिल शर्मा ने नहीं दिया कोई जवाब
कॉमेडियन कपिल शर्मा मीका से जुड़े इस सवाल पर बगले झांकने लगे और उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। थोड़ी देर के बाद कपिल शर्मा के मैनेजर ने पत्रकारों को केवल उनकी फिल्म से जुड़े सवाल करने की ही बात कही। दरअसल, इसके पहले कपिल शर्मा के शो में आने वाले नवजोत सिंह सिद्धू को भी बैन का सामना करना पड़ा था और इसके बाद सिद्धू को कपिल के शो से बाहर कर दिया गया था। अब सिद्धू की जगह जज की भूमिका अर्चना पूरन सिंह निभा रही हैं।

एनिमेटेड फिल्म 'एंग्री बर्ड्स' पार्ट-2 को लेकर कपिल कर रहे थे बात
कपिल शर्मा की एनिमेटेड फिल्म 'एंग्री बर्ड्स' पार्ट-2 इस महीने 23 तारीख को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रेड किरदार को कपिल शर्मा ने आवाज दी है। इस फिल्म को लेकर कपिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बहुत सारी बातें की, इसी दौरान पत्रकारों ने मीका को लेकर सवाल कर दिया, जिसपर कपिल ने चुप्पी साध ली। बता दें कि कपिल और मीका बहुत करीबी दोस्त हैं, वे अक्सर कई इवेंट्स और त्योहारों के मौके पर साथ नजर आते हैं। कपिल के शो में मीका कई बार बतौर गेस्ट जा चुके हैं।

मीका सिंह पर AICWA ने लगाया है बैन
दरअसल, कुछ दिनों पहले मीका सिंह का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो पाक के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के रिश्तेदार की शादी में परफॉर्म करते नजर आए थे। मीका सिंह का यह कार्यक्रम पाकिस्तान के कराची में उद्योगपति अदनान असद के बंगले पर आयोजित किया गया था। जानकारी के मुताबिक, भारत के मोस्ट वांटेड भगोड़े दाऊद इब्राहिम के परिवार के सदस्यों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की थी। असद पूर्व पाकिस्तानी तानाशाह परवेज मुशर्रफ का चचेरा भाई है जिसने मीका सिंह नाइट का आयोजन किया था। वहीं, मीका के इस प्रोग्राम पर भारत में बवाल मच गया था।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications