कपिल शर्मा ने बॉलिवुड के इस सिंगर का उड़ाया मजाक, मिला करारा जवाब

मुंबई। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपने शो द कपिल शर्मा शो में हर हफ्ते कुछ ऐसा कह देते हैं, जिससे शो सुर्खियों में आ ही जाता है। इस शो के वीडियो और तस्वीरें भी वायरल होती रहती हैं। हाल ही में शो के वायरल हुए एक वीडियो को भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस वायरल वीडियो में कपिल शर्मा बॉलिवुड के मशहूर गायक उदित नारायण के साथ मजाक करते हुए दिख रहे हैं।

Kapil sharma

खास बात ये है कि उदित नारायण ने भी कपिल को करारा जवाब दिया है। दोनों का धमाकेदार वीडियो तभी से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को कपिल ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसे अभी तक 32.1 हजार बार देखा जा चुका है। इसे 286 बार रीट्वीट किया गया है और 267 लोगों ने इसपर कमेंट किया है।

उदित नारायण से क्या बोले कपिल

उदित नारायण से क्या बोले कपिल

वीडियो में कपिल शर्मा उदित नारायण से कहते हैं, 'सर आपकी जितनी जादुई और मखमली आवाज है, उतने ही प्यारे आप हैं। आपका चेहरा भी इतना मासूम है कि इसे देखकर लगता है कि इन्होंने कभी किसी के पैसे नहीं मारे होंगे।' कपिल के इस मजाक को सुनकर तुरंत उदित नारायण जवाब देते हैं। वह कहते हैं, 'आपको तो शेयर करने की जरूरत ही नहीं है, सुना है एक-एक एपिसोड के एक-एक करोड़ रुपये लेते हैं।' उदित नारायण की ये बात सुनकर अर्चना पूरन सिंह भी जोर-जोर से हंसने लगती हैं।

वीडियो वायरल हुआ

वीडियो वायरल हुआ

इससे पहले शो का जो वीडियो वायरल हुआ था, उसमें कपिल शर्मा अर्चना पूरन सिंह के साथ मजाक कर रहे थे। जिसमें अर्चना शो के सेट पर ही गोल गप्पे खा रही थीं। दिलचस्प बात ये थी इस दौरान उनका बेटा भी शो के सेट पर ही उनके साथ गोल गप्पे खा रहा था। तभी कपिल कहते हैं कि गोल गप्पे मुफ्त में मिल रहे हैं, इसलिए अर्चना अपने बेटे को भी साथ ले आई हैं। ये वीडियो अर्चना पूरन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।

अर्चना अपना बचाव करती हैं

अर्चना अपना बचाव करती हैं

वीडियो में अर्चना को गोल गप्पे वाले से ये कहते हुए सुना जा सकता है, 'भैया पेमेंट नहीं मिलेगी प्रोडक्शन से ले लेना, क्योंकि वो पेमेंट नहीं देते इसी से काम चलाना पड़ता है'। कपिल शर्मा ने भी इस वीडियो पर कमेंट्री कर सभी को हंसा दिया। वह अर्चना के लिए कहते हैं, ये है इनका असली रूप। हम कभी-कभी सेट पर ऐसा प्रबंध करते हैं। ये स्पेशल ब्रेक लेकर आई हैं। इन्हें पता है कि गोल गप्पे वाला आ रहा है इसलिए साथ में अपने बेटे को भी लेकर आई हैं। इसके तुरंत बाद अर्चना अपना बचाव करते हुए कहती हैं, 'मैं तो बस टेस्ट कर रही थी'।

Hagibis: जापान में 60 साल का सबसे बड़ा तूफान, अब तक 33 लोगों की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+