Hagibis: जापान में 60 साल का सबसे बड़ा तूफान, अब तक 33 लोगों की मौत

टोक्यो। जापान में इस वक्त बीते 60 साल का सबसे बड़ा तूफान हिजीबीस (Hagibis) आया हुआ है। जिसने अभी तक करीब 33 लोगों की जान ले ली है। जबकि लाखों की संख्या में लोग इससे प्रभावित हुए हैं। लोगों को बचाने के लिए प्रशासन ने हेलिकॉप्टर, नाव और हजारों की संख्या में सैनिकों को तैनात किया हुआ है। तूफान से आई भीषण बाढ़ के चलते लोग जगह जगह फंसे हुए हैं।

hagibis typhoon, typhoon, super typhoon hagibis, typhoon japan

स्थानीय मीडिया के अनुसार देश की 14 नदियों में बाढ़ आ गई है। एक महिला की मौत बचाव कार्य में लगे हेलिकॉप्टर से गिरने से भी हो गई है। टोक्यो के अग्निशमन विभाग का कहना है कि करीब 70 साल की उम्र की ये महिला जमीन से 40 मीटर की ऊंचाई से हेलिकॉप्टर से गिर गई थी। महिला को लवास्की शहर से सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा था। ये शहर बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

जानकारी सटीक नहीं है

जानकारी सटीक नहीं है

अधिकारी ने बताया कि महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। मौत का जो आंकड़ा दिया गया है, वो भी अधिक सटीक नहीं है। हो सकता है कि तूफान में 33 से अधिक लोगों की मौत हो गई हो। शनिवार को आए तूफान से राजधानी टोक्यो के दक्षिण में तूफान आ गया था। वहीं मध्य और उत्तरी जापान में भीषण बारिश और तेज हवाएं देखने को मिलीं।

27 हजार सैनिकों की तैनाती

27 हजार सैनिकों की तैनाती

राहत एवं बचाव कार्य के लिए 27 हजार सैनिकों की तैनाती की गई है। यहां तूफान के चलते विमान, ट्रेन और बिजली जैसी सभी सुविधाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। घरों में फंसे लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर ले जाया जा रहा है। टोक्यो से बेहने वाली टामा नदी भी सामान्य स्तर से ऊपर आ गई है। लोगों के घर और कई अन्य इमारतें पानी में डूब चुकी हैं।

साल 1958 में आया था तूफान

साल 1958 में आया था तूफान

जानकारी के मुताबिक 376,000 घरों में बिजली नहीं है, 14,000 घरों में पीने के पानी की कमी हो गई है। इससे पहले ऐसा तूफान टोक्यो क्षेत्र में साल 1958 में आया था। जिसमें 1200 लोगों की मौत हो गई थी। तब करीब पांच लाख घर पानी में बह गए थे। फिलिपीनो में हेजिबीस का मतलब गति होता है। तूफान ने इस देश के तीन दिन के वीकेंड को भी बाधित कर दिया है, जिसमें सोमवार को खेल दिवस शामिल है। सुजुका में फॉर्मूला वन ऑटो रेस भी प्रभावित हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+