किकू के 12 साल के बेटे के फैन हुए कपिल शर्मा, कहा-'इश्क, मुश्क और टैलेंट छिपाए नहीं छिपते'
मुंबई, 14 अप्रैल। कॉमेडी किंग से विख्यात कपिल शर्मा असल जिंदगी में बहुत अच्छे सिंगर भी हैं। अक्सर अपने शो में अपनी मधुर आवाज से लोगों को मनोरंजित करने वाले कपिल इन दिनों 12 साल के एक गायक के फैन हो गए हैं। जिसकी तारीफ उन्होंने अपने ट्विटर पर की है। दरअसल ये 12 साल बच्चा उनके ही खास दोस्त और उनके शो के अभिन्न सदस्य किकू शारदा का बेटा है।

किकू के बेटे के गाने के फैन हुए कपिल शर्मा
मालूम हो कि किकू शारदा ने अपने सोशल अकाउंट पर अपने बेटे शौर्य का एक रैप song शेयर किया था, जिस पर शेयर करते हुए किकू ने लिखा था कि 'अपने 12 वर्षीय बेटे का गाना शेयर कर रहा हूं, प्लीज इसे प्यार दें, शौर्य शारदा का दिस इज द डे गाना।'
यहां सुने: किकू शारदा के बेटे शौर्य का गीत

'इश्क, मुश्क और टैलेंट छिपाए नहीं छिपते'
किकू के इस ट्वीट के री-ट्वीट करते हुए कपिल ने शौर्य की तारीफ की और ट्वीट पर लिखा है कि 'ये बेहद सुंदर है किकू, प्लीज शौर्य को कह दो हमें उस पर बहुत गर्व है, इश्क, मुश्क और टैलेंट छिपाए नहीं छिपते, वह रॉकस्टार है'। मालूम हो कि शौर्य का ये गाना काफी वायरल हो रहा है, लोगों ने शौर्य की काफी तारीफ की है और उनको आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

'बच्चा यादव' और 'बंपर' के किरदार से जीता दिल
बता दें किकू शारदा 'द कपिल शर्मा' शो में बच्चा यादव और बंपर नर्स के किरदार में नजर आते हैं, अपनी कॉमेडी से लोगो के दिलों में स्पेशल जगह बनाने वाले किकू शारदा मूल रूप से राजस्थानी हैं। साल 1975 में जोधपुर में जन्मे किकू का असली नाम राघवेंद्र शारदा है। किकू काफी पढ़े लिखे हैं और नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं, इन्होंने चेतना इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडी एंड रिसर्च से एमबीए किया था लेकिन एक्टिंग के शौक के कारण ये मुंबई पहुंच गए।

दो बेटों के पिता हैं किकू शारदा
इन्हें पहला ब्रेक मिला टीवी शो 'हातिम' में, इसके बाद इन्होंने FIR शो किया, जिसमें इन्होंने 'मुलायम सिंह गुलगुले' का रोल प्ले किया था, जिससे शोहरत नसीब हुई थी लेकिन 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के पलक के किरदार से ये घर-घर में लोकप्रिय हो गए और इसके बाद वो 'द कपिल शर्मा' शो में अपने जोक्स से लोगों को अपना मुरीद बना चुके हैं, आज वो टीवी के बड़े स्टार्स में से एक है। किकू की पत्नी का नाम प्रियंका है, साल 2003 में दोनों ने शादी की थी, इस शादी से दोनों को दो पुत्र हैं।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications