बेटी अनायरा के साथ कपिल शर्मा ने किया डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Bollywood Hindi News: टीवी पर सबको हंसाने वाले कपिल शर्मा घर पर भी अपने दिलकश अंदाज में रहते हैं। इसके साथ ही वो अब खाली वक्त अपनी बेटी अनायरा (Anayra Sharma) के साथ बिताना पसंद करते हैं। न्यू ईयर से पहले उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो उनके फैन्स काफी पंसद कर रहे हैं। इस वीडियो में वो अपनी बेटी के साथ मस्ती कर करते नजर आ रहे हैं।

पापा साथ बेटी ने किया डांस

पापा साथ बेटी ने किया डांस

दरअसल कपिल शर्मा भी इन दिनों क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न में डूबे हैं। इस बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां वो अपनी बेटी अनायरा के साथ डांस करते हैं। वहीं अनायरा ने भी अपने पापा के साथ जमकर इंज्वॉय किया। कपिल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस वीडियो को साझा किया। साथ ही दिल वाला इमोजी बनाया। कपिल की ये इंस्टा स्टोरी फैन्स ने डाउनलोड करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

इसी महीने से पहला बर्थडे

कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा की शहजादी अनायरा शर्मा 10 दिसंबर को एक साल की हो गईं। कपिल ने अपनी बेटी का पहला जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया था। साथ ही अपनी गुड़िया के फर्स्ट बर्थडे की कई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया। उस दौरान कपिल ने लिखा कि हमारी लाडो के पहले जन्मदिन पर इतना सारा प्यार और आशीर्वाद देने के लिए आप लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद. गिन्नी और कपिल...' । अनायरा के पहले बर्थडे पर कपिल की मां और उनके कुछ रिश्तेदार भी आए थे।

दिसंबर महीना है काफी खास

दिसंबर महीना है काफी खास

कपिल शर्मा के लिए साल का आखिरी महीना काफी खास है। 12 दिसंबर 2018 को कपिल शर्मा ने गिन्नी से शादी की थी। इसके अलावा 10 दिसंबर को उनकी बेटी का जन्मदिन भी पड़ता है। इस बार कपिल ने अपनी पत्नी को मजाकिया अंदाज में सालगिराह की बधाई दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि 'सॉरी बेबी गिन्नी कि मैं हमारी सालगिरह पर भी काम कर रहा हूं। गिफ्ट देना है तो कमाना भी तो पड़ेगा। सालगिरह मुबारक हो माइ लव, शाम को मिलता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+