दूसरी बार पापा बनने वाले हैं कपिल शर्मा, पत्‍नी की देखभाल के लिए शो से लेंगे छुट्टी, खुद किया कंफर्म

नई दिल्‍ली। छोटे पर्दे का सबसे लो‍कप्रिय शो द कपिल शर्मा शो कुछ दिनों में ऑफ एयर होने जा रहा है। इसके पीछे की वजह तो साफ नहीं थी लेकिन ऐसी अफवाह उड़ रही थी कि कपिल शर्मा की पत्‍नी गिन्‍नी प्रेग्‍नेंट हैं। वो दूसरी बार मां बनने वाली हैं। अब कपिल ने इन कयासों पर खुद मुहर लगा दी है। गुरुवार को कपिल ने ट्विटर पर चैट सेशन आयोजित किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस को सवाल पूछने के लिए आमंत्रित किया। इसी दौरान एक फैन ने उनसे शो बंद करने की वजह पूछी, जिसके जवाब में कपिल ने कहा- क्योंकि अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए मुझे अपनी पत्नी के पास घर पर रहना है।

दूसरी बार पापा बनने वाले हैं कपिल शर्मा, पत्‍नी की देखभाल के लिए शो से लेंगे छुट्टी, खुद किया कंफर्म

यह पहली बार है, जब कपिल ने किसी सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर दूसरी बार पिता बनने की बात स्वीकार की हो। काफी वक़्त से खबरें आ रही थीं कि कपिल शर्मा एक बार फिर पिता बनने वाले हैं, मगर कॉमेडियन की ओर से इसकी पुष्टि कभी नहीं की गयी थी। उल्‍लेखनीय है कि कपिल शर्मा शो फरवरी के पहले हफ्ते में बंद हो रहा है।

बेहद फिल्‍मी है कपिल-गिन्‍नी की लव स्‍टोरी

कपिल और गिन्नी की शादी 2018 में हुई थी और बंधन में बंधने से पहले दोनों की लव स्टोरी किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं है। एक इंटरव्यू के दौरान कपिल ने अपनी और गिन्नी की प्रेम कहानी का जिक्र किया था। कपिल ने कहा था, 'गिन्नी जालंधर के एक कॉलेज में पढ़ती थीं, जहां मैं स्कॉलरशिप होल्डर था क्योंकि मैं थिएटर में नेशनल विनर था और पॉकेट मनी कमाने के लिए प्ले डायरेक्ट किया करता था। जब गिन्नी के कॉलेज में ऑडिशन मैं ऑडिशन लेने गया तभी 2005 में उनसे मुलाकात हुई।

कपिल ने आगे बताया, 'पहली मुलाकात के समय गिन्नी 19 साल की थी और मैं 24 का था। मैं ऑडिशन लेकर और लड़कियों को रोल के बारे में समझा समझा कर थक गया। ऐसे में मैंने गिन्नी को ऑडिशन की जिम्मेदारी सौंप दी क्योंकि वो बहुत अच्छा काम कर रही थीं। रिहर्सल के दौरान वो मेरे लिए खाना लाने लगीं, तब मैं सोचता था कि वो रिस्पेक्ट के कारण ये सब कर रही हैं लेकिन गिन्नी ने इस इंटरव्यू में कहा कि वो तभी से कपिल को पसंद करने लग गई थीं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+