आप के बर्खास्त मंत्री ने ट्विटर पर केजरीवाल को दिया खास तोहफा

दिल्ली के पूर्व बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा ने केजरीवाल का उड़ाया मखौल, सोनू गाने की तर्ज पर बनाई पैरोडी, बताया केजरीवाल के जन्मदिन का तोहफा

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से चर्चा में रहे सोनू नाम के गाने को बनाने वाले ने यह नहीं सोचा होगा की उनका गाना सोशल मीडिया की दुनिया का इतनी बड़ी सनसनी बन जाएगा। लेकिन इंटरनेट की दुनिया की बात ही निराली है। यहां पर कोई भी चीज एक झटके में मशहूर हो सकती है। दरअसल आरजे मलिश्का ने यह गाना मुम्बई म्युनिसिपल कारपोरेशन (बीएमसी) की दयनीय हालत के विरोध में बनाया था जिसके बाद पूरे देश में किसी भी मामले में अपना विरोध दर्ज कराने के लिए इस गाने से प्रेरित होकर कई और गाने बनाए जा चुके हैं। उन्हीं गानों की तरह आम आदमी पार्टी के बागी नेता और दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्र ने भी एक गाना अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर बना दिया है।

arvind kejriwal

Recommended Video

    Kapil Mishra slammed Arvind Kejriwal by Dedicating him a song on his Birthday । वनइंडिया हिंदी

    कपिल मिश्र जो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार के खिलाफ 100 दिन की सर्जिकल स्ट्राइक पर थे, ने अपना गाना ट्विटर पर साझा किया है जिसका उन्होंने 'एके तेरी कुर्सी गोई' नाम रखा है। इस गाने में उन्होंने अरविंद केजरीवाल से पूछा है कि क्या वे खुद पर विश्वास नहीं करते हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी पुछा की दिल्ली की खराब स्थिति में वह सुधार क्यों नहीं रहे हैं। उन्होंने इस गाने के जरिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र जैन पर भी निशाना साधा है। इस गाने को कपिल मिश्र ने 16 अगस्त को अरविंद केजरीवाल के जन्म दिन पर बनाया है। उन्होंने ट्विटर पर गाने का वीडियो डालने से पहले ही लोगो को एक सरप्राइज के लिए तैयार रहने को कह दिया था।

    इसे भी पढ़ें- VIDEO: रात को मंदिर में रागिनी कलाकारों का फूहड़ डांस

    अपने गाने को ट्विटर पर सार्वजनिक करके उन्होंने उसको केजरीवाल के जन्मदिन का तोहफा बताते हुए कहा कि जल्द ही पूरी दिल्ली भी इस गाने को गुनगुनाएगी। कपिल मिश्र के इस गाने को अब तक 3000 से जादा लोग शेयर कर चुके हैं और यूट्यूब पर अब तक इसे 18000 बार देखा जा चुका है। यह गाना 'सोनू तूजा मज्यावर भरोसा नहीं के' नाम के एक मशहूर मराठी गाने की धुन पर बनाया गया है जोकि न सिर्फ भारत में बल्कि पाकिस्तान में भी वायरल हो गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+