Kanwar Yatra: यूपी के मुजफ्फरपुर में कांवड़ियों के साथ दूसरी घटना, अब बाइक से टक्कर, 1 की मौत

बीते 24 घंटे के अंदर यूपी के मुजफ्फरपुर में कंवड़ियों से वाहन टकराने की दो घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पहली घटना में कांवड़ियों को एक चार पहिया वाहन ने टक्कर मारी, जिसमें उनकी कांवड़ टूट गई। गुस्से कांवड़ियों ने वाहन में जमकर तोड़फोड़ की। वहीं मंगलवार देर रात सड़क के किनारे सो रहे तीन कांवड़ियों को रौंदते हए एक आगे बढ़ गया।

कांवड़िए की मौत की घटना मुजफ्फरपुर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में हुई। जहां तेज रफ्तार बाईक ने सड़क किनारे आरम कर रहे कांवड़ियों को कुचल दिया। घटना की जानकारी खतौली सीओ रा माशीष यादव ने दी। उन्होंने कहा, ''सूचना मिली थी कि रतनपुरी थाना क्षेत्र में हादसा हो गया है। घटना स्थल पर पहुंचने पर पता चला कि 3 कांवर भक्त जो कांवर लेकर जा रहे थे, थक गए थे और सड़क के किनारे लेट गए थे.'' वहां पर एक तेज रफ्तार बाइक सो रहे श्रद्धालु को टक्कर मारकर चली गई, इस हादसे में एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है कार्रवाई चल रही है।"

Kanwar Yatra Second incident in Muzaffarpur

इससे पहले मुजफ्फरनगर में कावड़ियों के उग्र विरोध किया था। कांवड़ियों का आरोप था कि एक कार ने उनके एक साथी को टक्कर मार दी। कार की टक्कर में कांवड़िया सड़क पर गिर गया। उसकी कांवड़ खंडित हो गई। इससे नाराज कांवड़ियों ने फूड प्लाजा पर कार को घेर लिया।

इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में ही कांवड़ियों का उत्पात शुरू हो गया। कार में तोड़फोड़ की जाने लगी। इसी दौरान कुछ कांवड़िए कार की छत पर चढ़ गए और पैर से कार को कुचलने लगे। कांवड़ियों की उग्र भीड़ को देखते ही कार चालक ढाबे के भीतर भागा। कांवड़ियों का एक झुंडा भीतर घुसा और कार चालक और सवारों को घसीट कर बाहर लाया गया।

पुलिस की मौजूदगी में ही उसके साथ मारपीट शुरू की गई। पुलिस कांवड़ियों का समझाने की नाकाम कोशिश करती रही। कांवड़ियों के उत्पात के कारण कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+