कानपुर शेल्टर होम केस: संजय सिंह बोले- यूपी का प्रशासन बेशर्म, कल पूरे प्रदेश में करेंगे आंदोलन

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में कानपुर के राजकीय महिला संवासिनी गृह की 57 बालिकाओं के कोरोना संक्रमित मिलने और सात के गर्भवती पाए जाने के बाद यूपी की सियासत गर्मा गई है। इस मामले में राजनीतिक दलों ने योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आम आदमी पार्टी के राज्‍यसभा सदस्‍य संजय सिंह ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। संजय सिंह ने कहा कि कानपुर की यह घटना उत्तर प्रदेश के बाल संरक्षण गृह में हो रहे घिनौने अपराधों का सच उजागर करती है। 7 लड़कियां गर्भवती पाईं गईं, 57 कोरोना पोजिटिव और ऐसे गम्भीर मामले पर पूरा योगी प्रशासन खामोश है।

Kanpur shelter home case: Sanjay Singh says UP administration shameless

संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि, योगी के बेशर्म प्रशासन की दलील सुनकर आप हैरान हो जायेंगे प्रशासन कह रहा है 'बाल गृह में गर्भवती लड़कियाँ दूसरे जिलों से आईं थी'। इसका मतलब उत्तर प्रदेश में 7 नाबालिग बच्चियों का रेप हुआ उन मामलों में क्या कार्यवाही हुई योगी जी बताओ? आप सांसद ने कहा कि, कानपुर बाल संरक्षण गृह में हो रहे घिनोने अपराध के खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कल दिनांक 23/6/2020 को आंदोलन किया जाएगा।

Recommended Video

    Kanpur Shelter Home मामले में Priyanka Gandhi ने Yogi government पर बोला बड़ा हमला | वनइंडिया हिंदी

    संजय सिंह ने कहा कि, किन दरिंदो की वजह से बालगृह की 7लड़कियां गर्भवती हुई उनपर क्या कार्यवाही हुई योगी सरकार जवाब दे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस प्रकरण में जांच की मांग उठाई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, कानपुर के सरकारी बाल संरक्षण गृह से आई खबर से प्रदेश में आक्रोश है। कुछ नाबालिग लड़कियों के गर्भवती होने पर गंभीर खुलासा हुआ है। इनमें 57 कोरोना संक्रमित व एक एड्स से पीड़ित है। इनका तत्काल इलाज हो। साथ ही सरकार शारीरिक शोषण करने वालों के खिलाफ जांच करे।

    कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा कि कानपुर के बाल संरक्षण गृह में बच्चियों का गर्भवती पाया जाना और एक के एड्स का शिकार होने की घटना बेहद गंभीर है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट कर लिखा कि, कानपुर के राजकीय बाल संरक्षण गृह में 57 बच्चियों को कोरोना, 2 बच्चियां गर्भवती और एक को एड्स पॉजिटिव होने का मामला सामने आया है। बिहार के मुजफ्फरपुर का मामला सबके सामने हैं। उप्र के देवरिया में ऐसा ही मामला आ चुका है। ऐसे में पुनः इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति से साफ है कि सरकार ने सबक नहीं लिया। किसी को बक्शा नहीं जाएगा" जैसे जुमले बोल देने से व्यवस्था नहीं बदलती मुख्यमंत्री जी। देवरिया से कानपुर तक की घटनाओं में क्या बदला?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+