फूल-प्रसाद और महाकाल के दर्शन की VVIP पर्ची, उज्‍जैन SP ने बताई विकास दुबे के पकड़े जाने की पूरी कहानी

उज्‍जैन। कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसवालों की हत्‍या करने वाले मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे सात दिन बाद अब पुलिस की हिरासत में है। मध्‍य प्रदेश की उज्‍जैन पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उज्‍जैन पुलिस अब प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर रही है। उज्‍जैन के एसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि विकास दुबे को लेकर पूरे देश में अलर्ट था। दो दिन पहले मैंने पुलिस कंट्रोल रूम में बैठकर पूरी टीम को अलर्ट किया था।

फूल-प्रसाद और महाकाल के दर्शन की VVIP पर्ची, उज्‍जैन SP ने बताई विकास दुबे के पकड़े जाने की पूरी कहानी

मनोज सिंह ने कहा कि उज्जैन में गुंडा विरोधी अभियान चल रहा है। हमने जून में 100 गुंडों के खिलाफ कार्रवाई की है। बाहर से जो भी गुंडे आ रहे हैं हम तलाशी कर रहे हैं। मनोज सिंह ने कहा कि आज विकास दुबे महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचा, वहां राजेश माली के दुकान पर वह फूल-प्रसाद लेने पहुंचा। क्योंकि टीवी पर चल रहा था तो उसके चेहरे से माली अवगत था। मनोज सिंह ने कहा कि माली ने महाकाल परिसर में प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी के गार्ड राहुल और धर्मेंद को फोन किया। विकास दुबे ने दर्शन के लिए 250 रुपये का टिकट भी लिया।

हम लोग महाकाल बाबा के दर्शन के लिए ऑनलाइन पूरी व्यवस्था किए हैं। ऑनलाइन पास बनवाने के बाद ही कोई अंदर जाता है और वीआईपी दर्शन के लिए अलग से व्यवस्था है। और उसी व्यवस्था के तहत उसने 250 रुपये का टिकट लिया। उन्होंने कहा कि उज्जैन पुलिस ने विकास दुबे के गिरफ्तार करके बहुत अच्छा काम किया है। अगर जरा सी भी चूक हो जाती तो ये अपराधी भाग सकता था। उन्होंने कहा कि ये मामला अंडर इनवेस्टिगेशन है और ये दो स्टेट के बीच का मामला है इसलिए इसपर ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती।

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि विकास दुबे से उज्जैन पुलिस ने आठ घंटे बात की.।इसके बाद शाम को उसे कोर्ट में पेश किया गया। मनोज सिंह ने बताया कि पूरे कानूनी प्रक्रिया और कागजी कार्रवाई के बाद विकास दुबे को यूपी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वो इसे लेकर कानपुर के लिए रवाना हो रही है। वहीं दूसरी तरफ ये जानकारी मिल रही है कि विकास दुबे की पत्नी ऋचा और बेटे को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही नौकर को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+