कर्नाटक: कन्नूर-बेंगलुरु एक्सप्रेस के ऊपर आकर गिरे पत्थर, 5 डब्बे पटरी से उतरे

कर्नाटक: कन्नूर-बेंगलुरु एक्सप्रेस के ऊपर आकर गिरे पत्थर, 5 डब्बे पटरी से उतरे

बेंगलुरु, 12 नवंबर: कर्नाटक में शुक्रवार (12 नवंबर) की सुबह कन्नूर-बेंगलुरु एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 07390) के 5 डिब्बे पर अचानक बोल्डर (पत्थर) गिरने से बेंगलुरु के टोपपुरू-सिवदी के बीच पटरी से उतर गए। ट्रेन कोच के पटरी से उतरने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया हालांकि सभी 2348 यात्री सुरक्षित हैं। ये घटना सुबह 3 बजकर 50 मिनट पर हुई। दक्षिण पश्चिम रेलवे (एसडब्ल्यूआर) के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।

Recommended Video

    Karnataka: Kannaur-Bengaluru Express पर गिरे बड़े बड़े पत्थर, 5 डिब्बे पटरी से उतरे | वनइंडिया हिंदी
    Kannur-Bengaluru Express

    दक्षिण पश्चिम रेलवे के सूत्रों के मुताबिक 3.50 बजे हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ट्रेन गुरुवार शाम 6.05 बजे कन्नूर से रवाना हुई थी।

    दक्षिण पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अनीश हेगड़े ने कहा है कि सभी 2,348 यात्री सुरक्षित हैं। कोई हताहत या चोट की सूचना नहीं है। दक्षिण पश्चिम रेलवे के अनुसार, कई बोल्डर दुर्घटनाग्रस्त होकर चलती ट्रेन से टकरा गए थे, जिसके बाद पांच डिब्बे पटरी से उतर गए।

    अधिकारियों ने कहा कि बेंगलुरु के मंडल रेल प्रबंधक-श्याम सिंह वरिष्ठ अधिकारियों और डॉक्टरों की एक मंडल टीम के साथ एक दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) पर सुबह 4.45 बजे मौके पर पहुंच गए थे। वहीं तमिलनाडु के इरोड जंक्शन से एक टीम भी एआरटी पर मौके के लिए रवाना हुई है।

    दक्षिण पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अनीश हेगड़े ने कहा, ''यात्रियों की सुविधा के लिए टोपपुर में कुल 15 बसों की व्यवस्था की जा रही है। दुर्घटनास्थल पर पांच बसों की व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों के खाने-पीने की व्यवस्था की गई है।"

    हादसे के बाद केएसआर बेंगलुरु-एर्नाकुलम सुपरफास्ट स्पेशल जो सुबह 6.10 बजे रवाना होने वाली थी, उसे बैय्यप्पनहली, बंगारापेट और तिरुपत्तूर होते हुए यात्रा के लिए डायवर्ट कर दिया गया। नागरकोइल जंक्शन-केएसआर बेंगलुरु फेस्टिवल स्पेशल, जो सुबह 9.10 बजे आने वाली थी, उसे भी सेलम, तिरुपत्तूर, बंगारपेट और केएसआर बेंगलुरु के रास्ते चलने के लिए डायवर्ट किया जाएगा। सेलम-यशवंतपुर एक्सप्रेस स्पेशल के सेलम में सुबह 5.30 बजे निर्धारित प्रस्थान तीन घंटे पीछे कर दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+