मंडप में दूल्हे की हरकत देख बेहोश हुई दुल्हन, होश में आई तो बोली नहीं करूंगी शादी

दूल्हे ने वरमाला के वक्त कुछ ऐसी हरकतें की, जिन्हें देखकर दुल्हन बेहोश हो गई।

नई दिल्ली। बारात के स्वागत की तैयारियां हो चुकी थी और साज-सजावट के बीच दूल्हे का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। बारातियों की खातिरदारी के लिए भी खाने-पीने का एक से बढ़कर एक इंतजाम किया गया था। घर की चौखट पर रिश्तेदार और दुल्हन की सहेलियां दूल्हे की द्वारपूजा की रस्म के लिए खड़ी हुई थीं। आखिरकार बारात दरवाजे पर पहुंची और दूल्हे को द्वारपूजा की रस्म के लिए बुलाया गया। लेकिन...दूल्हे ने वहां कुछ ऐसी हरकतें की, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया। बात दुल्हन तक भी पहुंच गई और जब उसने दूल्हे को देखा तो वो बेहोश हो गई। कुछ देर बाद जब दुल्हन को होश आया तो उनसे उस लड़के से शादी करने से इंकार कर दिया।

क्या था पूरा मामला

क्या था पूरा मामला

मामला यूपी के कन्नौज जिले का है, जहां एक दुल्हन ने दूल्हे के साथ शादी करने से इंकार कर दिया। यहां सौरिख इलाके के नगला भारा गांव में रहने वाले दयाराम ने अपनी बेटी की शादी के लिए नादेमऊ इलाके के उदारा गांव निवासी ब्रह्मादीन के बेटे सुनील को पसंद किया। दोनों परिवारों ने मिलकर शादी की तारीख तय की और 13 मई को आने वाली बारात के स्वागत के लिए लड़की पक्ष ने तैयारियां शुरू कर दी। तय तारीख को बारात गांव में पहुंची और बैंड-बाजे की धुन पर बाराती नाचते-झूमते हुए आगे बढ़ने लगे। इसके बाद जब द्वारपूजा के लिए दूल्हे को बुलाया गया तो सबके होश उड़ गए। दूल्हा चलते हुए लड़खड़ा रहा था और उसके दोस्तों ने उसे संभाला हुआ था। दरअसल दूल्हा शराब के नशे में धुत था।

हरकतें ऐसी कि बेहोश हो गई दुल्हन

हरकतें ऐसी कि बेहोश हो गई दुल्हन

जैसे-तैसे द्वारपूजा के लिए उसे खड़ा किया गया तो दूल्हे ने वहां मौजूद लोगों को अपशब्द कहने शुरू कर दिए। दूल्हे की इन हरकतों की खबर दुल्हन तक भी पहुंच गई। इसके बाद जब दूल्हे को वरमाला के लिए लाया गया तो उसकी हरकतों को देखकर दुल्हन भी बेहोश हो गई। दुल्हन के बेहोश होने की खबर सुनते ही रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद दुल्हन को होश आया तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। परिजनों और रिश्तेदारों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो शादी के लिए तैयार नहीं हुई। बात जब लड़के वालों के पास पहुंची तो वो भी लड़की और उसके परिजनों को शादी के लिए राजी करने को समझाने में जुट गए।

रातभर चली पंचायत, लेकिन नहीं निकला हल

रातभर चली पंचायत, लेकिन नहीं निकला हल

दुल्हन शादी से स्पष्ट तौर पर इंकार कर चुकी थी। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से रात को ही पंचायत बैठी। रातभर पंचायत चली और दुल्हन को समझाने की काफी कोशिशें हुईं, लेकिन मामले का कोई हल नहीं निकल पाया। लड़के के परिजनों ने लड़की पक्ष से माफी भी मांगी और कहा कि किसी भी तरह इस शादी के लिए दुल्हन को मनाएं। हालांकि सारी कोशिशें नाकाम साबित हुईं और सुबह दूल्हा बिना दुल्हन के ही अपनी बारात लेकर वापस लौट गया। इस शादी को लेकर गांव भर में चर्चा का माहौल है। कुछ लोगों ने लड़की की हिम्मत की तारीफ करते हुए कहा कि उसने एकदम सही कदम उठाया और इससे नशा करने वाले बाकी लोगों को भी सबक मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+