कर्नाटक चुनाव में क्या कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप पलट देंगे बीजेपी की किस्मत?
कर्नाटक चुनाव में क्या कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप के प्रचार करने से भारतीय जनता पार्टी को क्या लाभा होगा। आइए जानते हैं?

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सत्तारुढ़ भाजपा के प्रचार में कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप की एंट्री होने से विरोधी खेमे में हडकंप मच गया है। सुपरस्टार ने विधानसभा चुनावों से पहले कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई को अटूट समर्थन देने को ऐलान खुले तौर पर कर दिया।

इसके साथ ही फेमस एक्टर किच्चा सुदीप ने कहा कि बोम्मई उनके साथ संघर्ष के दिनों में उनके साथ खड़े रहे। इसलिए वह उसका समर्थन करना अपना कर्तव्य समझते हैं। इतना ही नहीं बसवराज को अपने मामा जैसा बताते हुए कहा कि उनका समर्थन करना मेरा कर्तव्य है।
आइए जानते हैं एक्टर किच्चा सुदीप की चुनाव में एंट्री से भाजपा को फायदा होगा और क्यों किच्चा के चुनाव प्रचार से विरोधी पार्टी टेंशन में आ गई है।
किच्चा की चुनाव प्रचार में एंट्री से क्या असर होगा?
- किच्चा सुदीप की एंट्री से बीजेपी को सबसे बड़ा फायदा ये है कि एक्टर के कर्नाटक में सबसे अधिक फैंस हैं। उनके चुनाव प्रचार से बीजेपी को सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर लोगों तक पहुंचने का मौका मिलेगा
- क्या सुदीप अपने प्रशंसकों को भाजपा के लिए वोटों में बदल पाएंगे, जो लगातार दूसरे कार्यकाल पर नजर गड़ाए हुए है। खैर ये तो आने वाला समय बताएगा लेकिन सामान्य तौर पर फैंस अपने हीरो की बात को तबज्जों तो देते ही हैं।
- किच्चा सुदीप का भाजपा खेमे में शामिल होना मूल रूप से एक रणनीतिक कदम है, क्योंकि अभिनेता नायक समुदाय से हैं, राज्य की आबादी में 7 प्रतिशत नायक समुदाय का शामिल है। ऐसे में नायक समुदाय का वोट भी भाजपा की झोली में गिरेगा।
- बीजेपी इस बात को अच्छी तरह से जानती है कि कि सुदीप में नायक समुदाय के युवा पीढ़ी और बुजुर्गों को भी अपनी ओर आकर्षित करने का करिश्मा बखूबी आता है। ये नायक समुदाय बल्लारी, रायचूर, कोप्पल, गडग और चित्रदुर्ग जिलों के हिस्सों में है।
- एक्टर का उम्मीदवार के लिए प्रचार करना लेकिन पार्टी में शामिल नहीं होना ये कर्नाटक में ट्रेंड रहा है। याद रहे 2018 के विधानसभा चुनाव में किच्चा सुदीप ने बी. श्रीरामुलु के लिए मोलाकलमुरु विधानसभा क्षेत्र में प्रचार किया था।
- हाल ही में सुदीप की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार वायरल हो गए, जिससे अटकलें लगाई जाने लगीं कि अभिनेता कर्नाटक चुनाव से पहले भव्य पुरानी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
- किच्चा खुद शिवमोग्गा जिले के रहने वाले हैं। उन्हें वहां की जनता का जबरदस्त सपोर्ट है।
किच्चा का फिल्म करियर
दो दशकों से अधिक के करियर में, सुदीप ने कन्नड़, हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं की फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें 'स्वाति मुथु', 'केम्पे गौड़ा', 'ईगा' और 'पेलवान' जैसी फिल्मों में उनके प्रदर्शन के लिए जाना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications