कन्नड़ अभिनेता अंबरीश के निधन पर कर्नाटक में 3 दिन का शोक, अंतिम संस्कार आज
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कन्नड अभिनेता अंबरीश का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने बेंगलुरू के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई। दिवंगत अंबरीश के परिवार में उनकी पत्नी सुमलता और बेटा अभिषेक गौड़ा है। जानकारी के अनुसार अंबरीश काफी दिनों से गुर्दे में दिक्कत की वजह से बीमार थे। शनिवार को जब उनकी तबियत अचानक बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। अंबरीश के निधन पर आरएसएस ने भी दुख जताया है। आरएसएस की ओर से अंबरीश के निधन पर कहा गया कि इश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिार को इस दुख को सहन करने की ताकत।

अंबरीश का निधन शनिवार शाम को 5 बजे विक्रम अस्पताल में हुआ। रात तकरीबन 10.50 बजे उन्हें मृत घोषित किया गया। गौर करने वाली बात यह है कि मृत्यु के चार घंटे पहले एक बस हादसे में लोगों के निधन पर शोक जताया था। अंबरीश के निधन के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी उन्हें राजकीय सम्मान देने का ऐलान किया है। अंबरीश के पार्थिव शव को डॉक्टर राजकुमार स्मारक कांतिरवा स्टूडियो बेंगलुरू में रखा जाएगा, जहां उन्हें पूरा राजकीय सम्मान दिया जाएगा, साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
एमएच अंबरीश के निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से अपील की है कि वह शांति बनाएं रखें और किसी भी ऐसी गतिविधि में शामिल ना हों जिसकी वजह से लोगों को परेशानी पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications