Kankavli Election Results 2019 Updates: कंकावली सीट से BJP के नितेश राणे जीते
नई दिल्ली- महाराष्ट्र की कंकावली सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार नितेश राणे चुनाव जीत गए हैं। इस सीट पर उन्हें कुल 84,504 वोट प्राप्त हुए, जो कि कुल डाले गए वोट का 56.16% है। उनके मुकाबले में उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवसेना के सतीश जगन्नाथ सावंत को 56,388 वोट मिले हैं। यह कुल पड़े मतों का 37.48% है। इन दोनों उम्मीदवारों के अलावा इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार सुशील अम्रुतराव राणे समेत सबकी जमानतें जब्त हो गईं।

कंकावली विधानसभा महाराष्ट्र की हॉट सीट में से एक थी। क्योंकि, यहां कांग्रेस से बीजेपी में आए नितेश राणे का मुकाबला शिवसेना के सतीश सावंत से था। 2014 में इस सीट से नितेश राणे ही कांग्रेस के टिकट पर ही 25,979 वोटों से जीते थे।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में दिलचस्प लड़ाई सिंधुदुर्ग जिले की कंकावली सीट पर देखने को मिली। कंकावली विधानसभा सीट से बीजेपी ने नारायण राणे के बेटे नितेश राणे की सीधी टक्कर शिवसेना के सतीश सावंत से मिली।खास बात ये कि गठबंधन होने के बावजूद कंकावली सीट पर बीजेपी और शिवसेना के प्रत्याशियों के बीच चुनावी जंग हो रही थी।
अगर साल 2014 के नतीजों पर नजर डालें तो शिवसेना और भाजपा ने अलग-अलग विधानसभा चुनाव लड़ा था. जिसमें 288 सीटों में 122 पर बीजेपी ने कब्जा जमाया था, जिसका नुकसान शिवसेना को हुआ था। मोदी लहर के दौर में शिवसेना को सिर्फ 63 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। वहीं कांग्रेस के खाते में 42 सीट और NCP की झोली में सिर्फ 41 ही गई थी।।












Click it and Unblock the Notifications