कनिका कपूर ने अस्पताल से लिखी इमोशनल पोस्ट, कहा- 'मैं अब आईसीयू में...'

चौथी बार भी कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब कनिका कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक पोस्ट लिखी है...

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 1000 से ऊपर हो गई है। वहीं, कोरोना वायरस से पीड़ित और लखनऊ के अस्पताल में भर्ती बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर की हालत में भी फिलहाल सुधार नजर नहीं आ रहा है। इलाज के दौरान डॉक्टर चार बार कनिका का कोरोना वायरस का टेस्ट कर चुके हैं और चारों बार उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव ही आई है। 29 मार्च को चौथी बार भी कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब कनिका कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक पोस्ट लिखी है।

Recommended Video

    Kanika Kapoor share emotional post after testing positive for Covid-19 | वनइंडिया हिंदी
    'मैं अब आईसीयू में नहीं हूं, मैं ठीक हूं'

    'मैं अब आईसीयू में नहीं हूं, मैं ठीक हूं'

    कनिका कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्रेरणादायक वॉलपेपर शेयर करते हुए लिखा है, 'बिस्तर पर सोने जा रही हूं। आप सभी को बहुत सारा प्यार। आप सब सुरक्षित और स्वस्थ रहें। आप लोगों ने जो मेरी चिंता की, उसके लिए आप सभी का धन्यवाद, लेकिन मैं अब आईसीयू में नहीं हू। मैं ठीक हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरा अगला टेस्ट नेगेटिव आएगा। मैं अपने बच्चों और अपने परिवार के पास घर जाने का इंतजार कर रही हूं। उन्हें बहुत याद करती हूं।'

    20 मार्च से अस्पताल में भर्ती हैं कनिका

    आपको बता दें कि कनिका कपूर बीते 9 मार्च को लंदन से भारत लौटीं थी, जिसके बाद उनके शरीर में कोरोना वायरस के लक्षण नजर आए। कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद कनिका कपूर को बीते 20 मार्च के लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद 23 मार्च को दोबारा उनका टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तीसरी बार 27 मार्च को उनका कोरोना वायरस का टेस्ट हुआ, लेकिन इस बार भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव ही आई। अब चौथी बार भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

    कनिका के खिलाफ दर्ज हैं तीन एफआईआर

    कनिका के खिलाफ दर्ज हैं तीन एफआईआर

    कनिका कपूर के ऊपर आरोप है कि लंदन से लौटने के बाद उन्होंने संवेदनशील जानकारी छुपाई और कई लोगों के जीवन को खतरे में डाला। दरअसल लंदन से लौटने के बाद कनिका कपूर ने लखनऊ में पार्टी की थी, जिसमें राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, उनके बेटे दुष्यंत सिंह समेत कई वीआईपी लोग शामिल हुए थे। यही नहीं, कनिका कपूर इस दौरान अपने रिश्तेदारों के घर कानपुर भी गईं थी। हालांकि राहत की बात ये रही कि कनिका के संपर्क में आए लोगों में से किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। इस मामले में कनिका के खिलाफ यूपी पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की हुई है।

    'मेरा कोरोना वायरस का रिजल्ट पॉजिटिव आया है'

    'मेरा कोरोना वायरस का रिजल्ट पॉजिटिव आया है'

    इससे पहले जब कनिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उन्होंने एक पोस्ट लिखते हुए खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खुलास किया था। कनिका ने लिखा, 'हेलो, पिछले 4 दिनों से मुझे मेरे अंदर फ्लू के संकेत लग रहे थे, मैंने अपना टेस्ट कराया और मेरा कोरोना वायरस का रिजल्ट पॉजिटिव आया है। मेरा परिवार और मैं इस समय पूरी तरह क्वारंटाइन में हैं और आगे के इलाज के लिए डॉक्टर की सलाह ले रहे हैं। 10 दिन पहले जब मैं लंदन से घर लौटी तो एयरपोर्ट पर मेरी जांच की गई थी, जैसे कि सामान्य तौर पर की जाती है, लेकिन अभी चार दिन से ये लक्षण दिखाई दिए हैं। इस स्टेज पर मैं आप सभी से निवेदन करना चाहूंगी कि खुद को आइसोलेशन में रखें और अगर आपको लक्षण दिखाई दें तो तुरंत अपनी जांच कराएं।'

    'आस-पास के लोगों के बारे में सोचने की जरूरत'

    'आस-पास के लोगों के बारे में सोचने की जरूरत'

    कनिका ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, 'मैं इस समय ठीक-ठीक महसूस कर रही हूं, जैसे कि एक सामान्य फ्लू और हल्के बुखार में होता है। हालांकि इस समय हमें एक जिम्मेदार नागरिक बनने और अपने आस-पास के लोगों के बारे में सोचने की जरूरत है। हम बिना परेशान हुए, बिना घबराए इससे बाहर निकल सकते हैं, लेकिन उसके लिए हमें अपने स्थानीय प्रशासन, राज्य सरकार और केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। आप सब लोग स्वस्थ रहें। जय हिंद।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+