कोरोना वायरस: लखनऊ में भर्ती सिंगर कनिका कपूर का तीसरे टेस्ट भी निकला पॉजिटिव

COVID-19: कनिका कपूर का दूसरा टेस्ट भी निकला पॉजिटिव,

नई दिल्ली। लखनऊ के लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एसजीपीजीआई) में भर्ती गायिका कनिका कपूर तीसरे कोविड-19 टेस्ट में भी पॉजिटिव आई हैं। शुक्रवार को उनकी तीसरी जांच की रिपोर्ट आई जिसमें वो पॉजिटिव हैं। एक हफ्ते से अस्पताल में भर्ती कनिका की दूसरे टेस्ट की रिपोर्ट तीन दिन पहले मंगलवार को आई थी। उसमें पॉजिटिव आने के बाद फिर उनकी तीसरी रिपोर्ट कराई गई।

कनिका ने रिपोर्ट पर उठाए थे सवाल

कनिका ने रिपोर्ट पर उठाए थे सवाल

कनिका कपूर की हालत फिलहा ठीक बताई गई है। अस्पताल में उनको आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। कोरोना वायरस की चपेट में आईं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कनिका के घर वालों ने पहले टेस्ट को लेकर सवाल उठाये थे। इस रिपोर्ट में कनिका की उम्र और जेंडर गलत लिखे थे। जिसके बाद उनकी दूसरी रिपोर्ट कराई गई थी। हालांकि दूसरी और तीसरी रिपोर्ट में भी वो पॉजिटिव आई हैं।

लंदन से लौट पार्टी करने पर आई थी चर्चा में

लंदन से लौट पार्टी करने पर आई थी चर्चा में

कनिका कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अचानक सुर्खियों में आ गई थीं। इसकी वजह ये है क्योंकि कोरोना जांच से कुछ दिन पहले ही उन्होंने पार्टी की थी। इसमें कई पूर्व सांसद, पूर्व सीएम, मौजूदा सांसद और विधायक भी मौजूद थे। इनमें राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, सांसद दुष्यंत, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री भी शामिल थे। जिसके बाद इन सभी को आइसोलेट किया गया। हालांकि इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।

 कपूर पर एफआईआर भी हुई है

कपूर पर एफआईआर भी हुई है

कनिका कपूर के लंदन से लौटने पर पार्टी करने की बात सामने आने के बाद उन पर लापरवाही करते हुए लोगों से मिलने जुलने के आरोपों में एफआईआर भी हुई है। वहीं कनिका ने सफाई में कहा है कि उन्होंने कुछ भी नियमों के बाहर जाकर नहीं किया है। कनिका कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी एक पोस्ट लिख सफाई देते हुए कहा कि वो किसी नियम के खिलाफ नहीं गई हैं। वहीं अस्पताल में डॉक्टरों की ओर से खराब बर्ताव को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+