कन्‍हैया कुमार पर हमले के आरोपी मानस डेका ने ली अमित शाह के साथ सेल्‍फी

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह के साथ मानस डेका नाम के एक शख्‍स की सेल्‍फी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। जी हां मानस डेका वहीं शख्‍स है जिसपर फ्लाइट में जेएनयू छात्रसंघ अध्‍यक्ष कन्‍हैया कुमार पर हमला करने का अरोप है। फोटो सामने आते ही विवाद शुरु हो गया है और राजनीतिक पार्टियां हमलावर हो गई हैं। बड़ी गलती कर रहे अमित शाह, इस बार नहीं मिलेगी माफी!

Kanhaiya Kumar’s ‘attacker’ greets Amit Shah in Pune
जानकारी के मुताबिक अमित शाह रविवार को पुणे में बीजेपी के महासम्‍मेलन में शामिल होने आए थे। इस महासम्‍मेलन के दौरान अमित शाह ने प्रमोद महाजन कौशल्य एवं उद्योजकता विकास अभियान को शुरू किया। इसी कार्यक्रम में असमीज यूथ डेलीगेशन के साथ डेका ने अमित शाह का मंच पर स्वागत किया। कार्यक्रम खत्‍म होने के बाद मानस डेका ने अमित शाह से मुलाकात की और सेल्‍फी खींची। राहुल गांधी ने JNU में जो समर्थन दिया उसका मुंहतोड़ जवाब देगा युवा: अमित शाह

बाद में मानस डाका ने यही फोटो अपने फेसबुक वॉल पर पोस्‍ट की। फोटो जैसे ही वायरल हुआ, घमासान मच गया। विभिन्‍न राजनीतिक दलों ने डेका के बीजेपी कनेक्‍शन को लेकर सवाल उठाना शुरु कर दिया। ट्विटर पर डेका की आलोचना करते हुए कन्हैया कुमार पर हुए हमले को स्पॉन्सर्ड बताया जा रहा है। आपको बता दें कि मानस डेका असम का रहने वाला है। वो यहां एक फेमस आईटी कंपनी में काम करता है। पिछले कई साल से पुणे में रह रहा हैं।

कन्‍हैया पर लगा था गला दबाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप

24 अप्रैल को जेट एयरवेज की मुंबई-पुणे फ्लाइट में कन्हैया कुमार पर कथित तौर पर हमला किया गया था। हालांकि, पुलिस ने उनके आरोपों को इंकार दिया था। उस दौरान कन्हैया ने आरोप लगाया था कि बीजेपी के सपोर्टर मानस डेका ने फ्लाइट में उनका गला दबाने की कोशिश की। उनके इस आरोप पर स्टेट बीजेपी की ओर से सफाई आई थी कि, डेका का बीजेपी से कोई सरोकार नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+