भूख हड़ताल पर बैठे कन्हैया कुमार की तबियत बिगड़ी, किडनी फेल होने का खतरा
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। जेएनयू कैंपस में देश विरोधी नारेबाजी को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा दंडात्मक कार्रवाई किए जाने के बाद अनशन पर बैठे कन्हैया कुमार की हालत बिगड़ गई है। डॉक्टरों की टीम ने कहा है कि जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार और संयुक्त सचिव सौरभ शर्मा को डिहाइड्रेशन की समस्या हो गई। अगर समय पर उनका इलाज नहीं किया गया तो हालत और बिगड़ जाएगी। फ्लाइट में गला दबाकर कन्हैया कुमार को मारने की कोशिश

जानकारी के मुताबिक जिस जगह पर यह छात्र हड़ताल करने बैठे हैं वहां सीधे धूप आती है। तापमान में बढ़ोत्तरी के चलते कन्हैया और सौरभ को डिहाइड्रेशन की शिकायत हो गई है। डॉक्टरों का कहना है कि डिहाइड्रेशन की शिकायत ज्यादा बढ़ी तो इनकी किडनी फेल हो सकती है। हो गई है। डॉकटरों के इस रिपोर्ट के बाद से विश्वविद्यालय पूरी कोशिश में है कि छात्र अपनी हड़ताल वापस ले लें।












Click it and Unblock the Notifications