राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेसी हुए कन्हैया कुमार, जिग्नेश मेवानी भी रहे मौजूद

नई दिल्ली, 28 सितंबर। बीजेपी और केंद्र सरकार को कई मोर्चों पर घेरने वाले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार आज (मंगलवार) कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में कन्हैया कुमार ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कन्हैया के अलावा गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी भी कांग्रेसी भी कांग्रेस में शामिल होने पहुंचे थे लेकिन उन्होंने सदस्यता नहीं ली। हालांकि उन्होंने कहा कि वह पार्टी की विचारधारा के साथ हैं लेकिन कुछ निर्दलीय विधायक होने के चलते तकनीकी कारणों से सदस्यता नहीं ग्रहण कर रहे हैं। इस बीच कन्हैया कुमार के कांग्रेसी बनने से पहले ही नई दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर बड़े-बड़े बैनर ला दिए गए थे।

Recommended Video

    Kanhaiya Kumar आज Congress में होंगे शामिल, Delhi दफ्तर पर लगे पोस्टर्स | वनइंडिया हिंदी
    Kanhaiya Kumar

    सामने आए पोस्टर्स में राहुल गांधी और कन्हैया कुमार को एक साथ दिखाया गया है। वहीं 'बैनर पर लिखा है, कन्हैया कुमार जी का कांग्रेस पार्टी में आने पर हार्दिक स्वागत है।' पार्टी में शामिल होने से पहले कांग्रेस ऑफिस के सामने इन पोस्टर्स से यह तय हो गया था कि कन्हैया कुमार और जिग्नेश आज कांग्रेसी हो जाएंगे। मंगवालर की दोपहर कांग्रेस नेता राहुल गांधी शहीद-ए-आजम भगत सिंह पार्क पहुंचे थे, इस दौरान उनके साथ सीपीआई नेता कन्हैया कुमार और गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी भी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें: UP में मुस्लिम लीडरशिप की डिमांड कर ओवैसी ने बढ़ाई सपा-बसपा और कांग्रेस की टेंशन, जानिए इसकी वजह

    दोनों युवा नेताओं को पार्टी में शामिल करने के पीछे माना जा रहा है कि कांग्रेस की कोशिश है कि युवा नेताओं के पार्टी से निकलने की धारणा को वह इसके जरिए बदलना चाहती है। लेकिन, जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार अपने इरादे को लेकर अपनी पार्टी के नताओं को भी अभी तक घुमाने में ही लगे हुए हैं। अब ऐसी जानकारी आई है कि उन्होंने पार्टी में बने रहने के लिए कुछ खास पदों की मांग कर दी है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले मंगलवार को कन्हैया कुमार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय अजॉय भवन आकर एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए कांग्रेस में शामिल होने की 'अटकलों' को खारिज करना था। सीपीआई के एक नेता ने कहा कि उन्हें ऐसा करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन, कन्हैया के सहयोगी उनका इंतजार ही करते रह गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+