कंगना ने किया शूटिंग शुरू करने का ट्वीट, मांगी दुआएं तो लोगों ने किया ट्रोल

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत और ड्रग्स मामले पर फिल्म जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियों को निशाने पर लेने वालीं एक्ट्रेस कंगना रनौत अब खुद सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं हैं। कोरोना वायरस लॉकडाउन के प्रतिबंधों में छूट मिलने के बाद एक बार फिर फिल्मों, वेब सीरीज और टीवी शो की शूटिंग शुरू हो गई है। हालात धीरे-धीरे सामान्य होने पर कलाकार भी अपने काम पर लौट रहे हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए काम पर लौट रही हैं।

कंगना ने की शूटिंग पर वापस जाने की तैयारी

कंगना ने की शूटिंग पर वापस जाने की तैयारी

शूटिंग पर वापस जाने की जानकारी कंगना ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। अपनी कुछ सेल्फी फोटो पोस्ट करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा, 'प्यारे दोस्तों आज एक बहुत ही खास दिन है, 7 महीने के बाद काम पर फिर से लौट रही हूं। अपने सबसे महत्वाकांक्षी द्विभाषीय प्रोजेक्ट थलाइवी के लिए दक्षिण भारत की तरफ जा रही हूं। महामारी के इस आजमाने वाले वक्त में आपकी दुआओं की जरूरत है।' तस्वीरों के बार में कंगना बताती हैं, बस ये कुछ सेल्फियां सुबह में क्लिक की थीं। उम्मीद है कि आप सभी को पसंद आएंगी।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं कंगना

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं कंगना

अपने इस ट्वीट को लेकर अब कंगना रनौत को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर कई ट्विटर यूजर्स ने उत्तर प्रदेश में हुई हाथरस घटना पर कंगना रनौत के आवाज न उठाने पर निशाना साधा है। दीपक दुबे नाम के एक यूजर ने लिखा, 'जिन्हे भी कुछ समय पहले मुंबई में POK में होने जैसा महसूस हो रहा था उनसे एक सवाल 'आज आपको उत्तर प्रदेश में होने पर कैसा महसूस हो रहा हैं?'

मीम पोस्ट के जरिए साधा निशाना

मीम पोस्ट के जरिए साधा निशाना

एक अन्य यूजर, सुचिता दत्त ने कंगना के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आप तो झांसी की रानी है और आपके होते हुए आपके ही राज्य में लड़कियों की जिंदगी खतरें में है, मैदान में नहीं उतरेंगीं अब?' इस दौरान ट्विटर पर कई यूजर्स ने मीम पोस्ट के जरिए भी हाथरस की घटना पर चुप्पी साधने वाली कंगना रनौत पर निशाना साधा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'मैडम कोई नया और ड्रामा करो जिससे मीडिया वाले आपकी बात बताते रहे और उस गैंग रेप वाली लड़की की बात का मुद्दा से भटक जाए मीडिया वाले।'

फिल्म को लेकर भी ट्रोल हो चुकी हैं कंगना

फिल्म को लेकर भी ट्रोल हो चुकी हैं कंगना

बता दें कि कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म 'थलाइवी' की शूटिंग फिर से शुरू हो रही है। इस फिल्म में कंगना, तमिलनाडु की दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का किरदार निभा रही हैं। इस प्रोजक्ट के लिए कंगना ने अपना काफी वजन बढ़ाया था जिसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। जब इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था उस समय भी कंगना काफी ट्रोल हुई थीं। कंगना रनौत के लुक के साथ जो ग्राफिक्स इस्तेमाल किए गए थे उसको लेकर यूजर्स ने उनका मजाक उड़ाया था।

यह भी पढ़ें: जावेद अख्तर ने भगत सिंह पर कही ऐसी बात जिससे भड़क गईं कंगना, बोलीं- वो भारत माता को धर्म के आधार पर बंटता देखते तो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+