Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जावेद अख्तर ने भगत सिंह पर कही ऐसी बात जिससे भड़क गईं कंगना, बोलीं- वो भारत माता को धर्म के आधार पर बंटता देखते तो...

नई दिल्ली। शहीद भगत सिंह का नाम भारतीय आजादी के इतिहास में सुनहरे अक्षरों से लिखा गया है। राष्ट्रवादी आंदोलन के प्रभावशाली क्रांतिकारियों में से भगत सिंह की सोमवार को 113वीं जयंती थी। इस मौके पर पूरे देश ने उन्हें नमन किया और उनकी याद में अभिनेता से लेकर राजनेता तक ने ट्वीट किए। इस बीच दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने ऐसा ट्वीट कर दिया, जिसपर अभिनेत्री कंगना रनौत भड़क गईं। कंगना ने जावेद अख्तर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अपना जवाब दिया।

क्या बोलीं कंगना?

क्या बोलीं कंगना?

कंगना ने कहा, 'मुझे आश्चर्य है कि अगर भगत सिंह जीवित होते, तो क्या वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया से अपने ही लोगों द्वारा चुनी गई सरकार के खिलाफ विद्रोह करते या उसका समर्थन करते? अगर उन्होंने भारत माता को धर्मों के आधार पर टुकड़ों में बंटते देखा होता तो क्या वह अब भी नास्तिक बनना पसंद करते या अपना बसंती चोला पहनते?' अपने एक अन्य ट्वीट में कंगना ने शहीद भगत सिंह की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरा रंग दे बसंती चोला ओ मेरा रंग दे बसंती चोला...'

जावेद अख्तर ने क्या कहा?

जावेद अख्तर ने क्या कहा?

दरअसल जावेद अख्तर ने अपने ट्वीट में कहा था, 'कुछ लोग न केवल इस तथ्य का सामना करने से इनकार करते हैं, बल्कि इसे दूसरों से भी छुपाना चाहते हैं कि शहीद भगत सिंह मार्क्सवादी थे और उन्होंने एक लेख लिखा था कि मैं नास्तिक क्यों हूं? क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो लोग कौन हैं? मुझे ये आश्चर्य है कि अगर आज भगत सिंह होते तो ये लोग उन्हें क्या कहकर बुलाते?' दोनों के इन ट्वीट्स पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इन वजहों से सुर्खियों में हैं कंगना

इन वजहों से सुर्खियों में हैं कंगना

वहीं कंगना की बात करें तो वह कुछ महीनों से अपने ट्वीट्स और इंटरव्यू के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में खुलकर अपनी राय रखी, इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में गैंगिज्म और नेपोटिजम का मुद्दा भी उठाया। इसके अलावा उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को भी निशाने पर लिया था। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश में हैं। अपने ऑफिस को बीएमसी द्वारा तोड़े जाने पर वह कुछ दिनों के लिए मुंबई में भी ठहरी थीं। कंगना ट्विटर पर परिवार के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में थलाइवी, धाकड़ और तेजस शामिल हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+