कंगना vs राउत: दो धड़ों में बंटा ट्विटर, बॉलीवुड एक्टर्स ने लिखा 'आमची मुंबई...'

नई दिल्ली। कंगना राउत इन दिनों ट्विटर पर इन दिनों फायर ब्रांड मोड में हैं। कंगना ने एक दिन पहले ट्विटर पर ये कहकर हंगामा मचा दिया था कि रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, विक्की कौशल और अयान मुखर्जी कोकीन एडिक्ट हैं। यही नहीं कंगना ने इन सितारों से अपना ड्रग टेस्ट करवाने की अपील की थी।

कंगना ने अपने ट्वीट में मुंबई पुलिस पर भी निशाना साधा था। कंगना ने उनके बारे में अपमानजनकर ट्वीट को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं कंगना ने यहां तक कह दिया था कि उन्हें मूवी माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है। उन्होंने केंद्र से सुरक्षा की मांग भी की थी।

मुंबई न आएं कंगना- संजय राउत

मुंबई न आएं कंगना- संजय राउत

अभिनेता सुशांत सिंह की मौत के बाद से अभिनेत्री कंगना रनौत मुखर होकर इंडस्ट्री के खिलाफ बोल रही हैं। कंगना रनौत ने जांच में बुलाए जाने पर कई खुलासे करने का दावा किया है। इसे लेकर वे ट्विटर पर भी खूब सक्रिय हैं। इसी दौरान उन्होंने ये ट्वीट किए थे।

कंगना के ट्वीट सामने आने के बाद शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में कंगना पर निशाना साधा। संजय राउत ने लिखा कि 'अगर कंगना को मुंबई पुलिस से डर लगता है तो मैं उनसे अपील करता हूं कि वे मुंबई न आएं। ये मुंबई पुलिस का अपमान है। गृह मंत्रालय को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।'

संजय राउत के लेख पर भड़की कंगना

संजय राउत के लेख पर भड़की कंगना

संजय राउत के लेख के बाद कंगना रनौत ने ट्विटर पर संजय राउत पर निशाना साधा। कंगना ने कहा कि शिवसेना नेता ने मुझे खुली धमकी दी है और मुझे मुंबई न आने को कहा है। ऐसा क्यों लग रहा है कि मुंबई पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) हो गई है।

कंगना ने इसके पहले मुंबई पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह पर आरोप लगाते हुए लिखा था कि जब मुंबई पुलिस कमिश्नर मेरे खिलाफ बुलीइंग और अपराध को इस तरह प्रोत्साहित कर रहे हैं, क्या मैं मुंबई में सुरक्षित रहूंगी ? कौन मेरी सुरक्षा के लिए जिम्मेदार होगा। कंगना ने पीएमओ को भी इस ट्वीट में टैग किया था।

कंगना के बयान के बाद ट्विटर पर घमासान

कंगना के बयान के बाद ट्विटर पर घमासान

कंगना के मुंबई को पीओके कहे जाने के बाद ट्विटर पर माहौल गरम है। कई लोग शिवसेना नेता संजय राउत को निशाने पर ले रहे हैं। जिसके चलते ट्विटर पर शेम ऑन संजय राउत ट्रेंड कर रहा है। वहीं कंगना के बयान के विरोध में भी ट्वीट किए जा रहे हैं। कई ट्वीट में कंगना को महाराष्ट्र को पाकिस्तान कहने का आरोप लगाकर निशाना साधा जा रहा है।

कंगना के मुंबई को पीओके कहने पर बॉलीवुड के कई सितारों ने भी विरोध जताया है। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने गोविंदा का एक वीडियो सांग ट्वीट करते हुए लिखा है कि मुंबई सही मायने में कॉस्मोपोलिटन शहर है। दिल्ली में बड़ी हुई और मैं ये नहीं बता सकती कि एक महिला होने के नाते कितना सुरक्षित महसूस करती हूं। ये वाणिज्यिक और मनोरंजन की राजधानी है। इसका दिल काफी बड़ा है। इतना बड़ा कि अहसानफरामोशों को माफ कर दे। मला मुंबई खूपच आवडते!

स्वरा भास्कर ने भी लिखा मुंबई सेफ

स्वरा भास्कर ने भी लिखा मुंबई सेफ

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने मुंबई को पसंदीदा बताते हुए लिखा है मुंबई मेरी जान। #मुंबई #कर्मभूमि। एक दूसरे ट्वीट में स्वरा ने लिखा है कि एक आत्मनिर्भर, कामकाजी महिला और पिछले 10 साल से मुंबई की निवासी होने के नाते मैं कह सकती हूं कि बॉम्बे काम करने और रहने के लिए सबसे आसान और सुरक्षित शहरों में है। इसके साथ ही स्वरा ने मुंबई पुलिस और कमिश्नर मुंबई को टैग करते हुए शुक्रिया भी कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+