कंगना रनौत इस लोकसभा सीट से लड़ सकती हैं चुनाव, BJP इस दिग्गज महिला नेता का टिकट काट खेलेगी दांव!

Kangana Ranaut Lok Sabha Elections 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत लोकसभा चुनाव-2024 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की टिकट पर चुनाव लड़ने वाली हैं। बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत राजनीति में कदम रखने और अगले साल चुनाव लड़कर अपना राजनीतिक करियर शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कंगना रनौत के पिता अमरदीप ने इस खबर की पुष्टि की है और कहा है कि उनकी बेटी बीजेपी के टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगी।

पिछले हफ्ते कुल्लू में अपने आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद से ही कंगना के राजनीति में शामिल होने की अफवाहें जोरों पर हैं। इस खबर के सामने आने के बाद अब इस बात पर चर्चा होने लगी है कि आखिर कंगना रनौत किस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। सोशल मीडिया पर लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर कंगना रनौत को भाजपा किस लोकसभा सीट से पहली बार चुनावी मैदान में उतारेगी।

Kangana Ranaut Lok Sabha Elections 2024

किस लोकसभा सीट से कंगना लड़ेंगी चुनाव?

कंगना रनौत को लेकर चर्चा है कि भाजपा उन्हें उत्तर प्रदेश के कान्हा की नगरी मथुरा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भाजपा वर्तमान सांसद और दिग्गज महिला नेता-अभिनेत्री हेमा मालिनी की जगह कंगना रनौत को मथुरा से टिकट देगी। इसी वजह से मथुरा लोकसभा सीट इस समय की सबसे हॉट सीट बन गई है।

आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर खुद कंगना रनौत ने कहा था कि, 'कि श्री कृष्ण की कृपा रही तो चुनाव लड़ूंगी।' कंगना रनौत ने ये बयान गुजरात के द्वारिकाधीश में दिया था। जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

मथुरा लोकसभा सीट से हेमा मालिनी दूसरी बार भाजपा के टिकट पर सांसद है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ज्यादा उम्र के कारण इस बार बीजेपी सासंद हेमा मालिनी समेत कई मौजूदा सांसदों के टिकट काट सकती है। हालांकि इसपर अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इस सीट से भी कंगना को BJP दे सकती है टिकट

मथुरा के अलावा कंगना रनौत के चंडीगढ़ लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ने की संभावना है। कंगना रनौत का चंडीगढ़ से नाता भी है, कंगना ने चंडीगढ़ के सेक्टर-15 स्थित डीएवी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और यहीं उनका परिवार भी रहता है। वह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की रहने वाली हैं।

वर्तमान में चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर हैं। साल 2009 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुईं किरण खेर की जगह भाजपा कंगना को टिकट दे सकती है। किरण खेर फिलहाल 71 साल की हैं। उम्र की वजह से भाजपा इनका भी टिकट काट सकती है।

इसके अलावा कंगना को भाजाप हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से भी टिकट दे सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+