'द डर्टी पिक्चर': विद्या बालन से पहले कंगना रनौत को हुई थी ऑफर, फिल्म को इसलिए कह दिया था 'NO'
मुंबई, 2 मई। बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की सुपरहिट फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' एक बार फिर चर्चा में हैं। फिल्म में अपनी बोल्ड अदाओं और दमदार डायलॉग से दर्शकों का दिल जीतने वाली विद्या बालन के इस किरदार को कभी भुलाया नहीं जा सकता। लेकिन आपको यह जानकार हैरानी होगी कि फिल्म में साउथ की मशहूर एक्ट्रेस 'सिल्क स्मिता' का किरदार विद्या बालन से पहले बॉलीवुड की ही बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत को ऑफिर किया गया था। हालांकि कंगना ने फिल्म की कहानी सुनने के बाद इसे करने से मना कर दिया था।

कंगना को ऑफर हुई थी 'द डर्टी पिक्चर'
हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने बताया कि उन्होंने क्यों इस फिल्म को करने से मना किया और फिल्म हिट होने के बाद भी उन्हें अपने फैसले पर पछतावा क्यों नहीं है? गौरतलब है कि 'द डर्टी पिक्चर' में विद्या बालन के दमदार अभिनय के लिए उन्हें कई अवार्ड से नवाजा गया। खुद कंगना ने भी विद्या बालन के काम को लेकर उनकी खूब तारीफ की है।

विद्या बालन ने किया शानदार काम
इंटरव्यू में जब कंगना से पूछा गया कि क्या उन्हें फिल्म ना करने का पछतावा है तो उन्होंने कुछ इस तरह जवाब दिया। कंगना कहती हैं, 'असल में नहीं, मैं सोचती हूं कि डर्टी पिक्चर, जैसा कि मैंने पहले भी कहा है इतनी खूबसूरत निकली, मुझे वहीं लगता कि मैं इसे विद्या बालन से बेहतर नहीं कर पाती क्योंकि वो इसमें शानदार थीं।' इस फिल्म को ना करने की वजह बताते हुए कंगना ने कहा, 'कभी-कभी मुझे लगता है कि मैं इस फिल्म में वो पोटेंशियल नहीं देख पाई। हालांकि मुझे इसे इनकार करने का कोई पछतावा नहीं है।'

'अपने दम पर बनी लीडिंग एक्ट्रेस'
कंगना रनौत ने बॉलीवुड के कई और मुद्दों पर भी खुलकर बात ही है, उन्होंने कंवेंशनल फिल्मों के ट्रेंड पर भी बात की। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने कभी राजकुमार हिरानी या संजय लीला भंसाली या धर्मा प्रोडक्शन, YRF या फिर खान्स की फिल्मों की तरह कोई कंवेंशनल फिल्में नहीं की, लेकिन फिर भी मैं आज लीडिंग एक्ट्रेस हूं, जिसने अपना एक नाम बनाया है। यह अपने आप में एक केस स्टडी है। हालांकि मैं 'द डर्टी पिक्चर' में अवसर नहीं देख सकी लेकिन मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है।'

बॉलीवुड में 15 साल पूरे
बता दें कि हाल ही में कंगना ने बॉलीवुड में डेढ़ दशक पूरा किया। बॉलीवुड में उनकी पहली डेब्यू फिल्म 'गैंगस्टर' को रिलीज हुए 15 साल पूरे हो गए हैं। बॉलीवुड में अपने सफर की तुलना उन्होंने शाहरुख खान से की थी। कंगना ने अपने एक ट्वीट में लिखा था, '15 साल पहले गैंग्स्टर आज ही के दिन रिलीज हुई थी, शाहरुख खान और मेरी कहानी सबसे बड़ी सक्सेस स्टोरीज हैं, लेकिन शाहरुख का घर दिल्ली है और वो कॉन्वेंट से पढ़े। इसके अलावा उनके माता-पिता भी फिल्मों से जुड़े थे, जबकि मुझे अंग्रेजी का एक शब्द तक नहीं आता था।'
यह भी पढ़ें: Anushka Sharma Birthday: जब विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के लिए गाया 'मेरे महबूब कयामत होगी...'












Click it and Unblock the Notifications