Anushka Sharma Birthday: जब विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के लिए गाया 'मेरे महबूब कयामत होगी...'
Anushka Sharma Birthday: जब विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के लिए गाया 'मेरे महबूब कयामत होगी...'
मुंबई, 1 मई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का आज 1 मई को जन्मदिन है। अनुष्का शर्मा 1 2021 को अपना 33वां जन्मदिन मना रही है। अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की एक ऐसा एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बहुत ही कम वक्त में अपने फिल्मी करियर में सफलता प्राप्त की है। अपने फिल्मों के अलावा अनुष्का शर्मा हमेशा अपने और क्रिकेटर व भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। विराट और अनुष्का ने लगभग 5 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी कर ली थी। अनुष्का शर्मा के 33वें बर्थडे से पहले सोशल मीडिया पर इस कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का के लिए किशार कुमार का गाना गाते दिख रहे हैं।

जब विराट ने गाया, 'मेरे महबूब कयामत होगी...'
विराट कोहली अपने सोशल मीडिया पर अक्सर अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी का एक वीडियो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली ने किशोर कुमार की सदाबहार हिट गाना 'मेरे महबूब कयामत होगी...' अनुष्का शर्मा के लिए गाते दिख रहे हैं।

विराट का गाना सुन, भावुक हुईं अनुष्का शर्मा
वीडियो में दिख रहा है कि वेडिंग पार्टी के दौरान जब विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के लिए गाना गाया तो अनुष्का भावुक हो गईं। जैसे ही विराट कोहली अपना गाना गाना बंद करते हैं, वैसे ही पार्टी में तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देती है। ये वीडियो तो 2017 का है। लेकिन फैंस इसको अब भी शेयर कर रहे हैं। विराट कोहली का ये अंदाज लोगों को काफी पंसद आ रहा है। हाल ही में अनुष्का और विराट माता-पिता बने हैं। दोनों की एक बेटी हुई है, जिसका नाम वामिका है।

अनुष्का शर्मा का फिल्मी सफर..
अनुष्का शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 1 मई 1988 को हुआ था। अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म 2008 में आई थी, फिल्म यशराज बैनर के तले बनी थी और फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में थे। अनुष्का इसके बाद श्रुति कक्कड द्वारा बनाई गई फिल्म बैंड बाजा बारात में दिखीं। दोनों ही फिल्म के लिए अनुष्का शर्मा को फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। अनुष्का और शाहिद कपूर की फिल्म बदमाश कंपनी भी काफी चर्चा में रही थी।
अनुष्का ने इसके अलावा पटियाला हाउस, लेडीज vs रिकी बहल, जब तक है जान, पीके, एन एच 10, बॉम्बे वेलवेट, दिल धड़कने दो, फिलौरी और सुई धागा जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
-
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications