कंगना रनौत ने जनरल जीडी बख्शी का वीडियो शेयर कर दी गणतंत्र दिवस की बधाई, कहा- जानें कैसे मिली आजादी

कंगना रनौत ने जनरल जीडी बख्शी का वीडियो शेयर कर दी गणतंत्र दिवस की बधाई, कहा- जानें कैसे मिली आजादी

, Kangana Ranaut on Republic Day 2021: देशभर में आज 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। सोशल मीडिय पर लोग गणतंत्र दिवस की एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। है। भारत में 26 जनवरी 1950 को ही देश का संविधान लागू हुआ था। बॉलीवुड सेलेब्स भी सोसल मीडिया पर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी के तहत बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ट्विटर पर सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। कंगना रनौत ने अपने ही अंदाज में रिटायर्ड मेजर जनरल जीडी बख्शी का एक वीडियो शेयर कर गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।

Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने वीडियो शेयर कर कहा, ''इस गणतंत्र दिवस पर अपने संविधान को जानें और आपको कैसे आजादी मिली ये जानें। बहुत सारे लोगों ने बहुत पीआर किया और बहुत क्रेडिट भी लिया, यहां तक क हमारे इतिहास को भी बदल दिया, लेकिन योग्य लोगों ने बस अपने जीवन को दिया वे स्पष्ट रूप से कोई पीआर नहीं कर सके... #HappyRepublicDay2021''

भारतीय सेना के रिटायर्ड अफसर मेजर जनरल जीडी बख्शी जम्मू-कश्मीर राइफल्स में थे। जीडी बख्शी करगिल युद्ध में बटालियन को कमांड करने के लिए विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित भी किए जा चुके हैं। इसके अलावा उन्हें आतंकवाद-रोधी अभियान के दौरान एक बटालियन को कमांड करने के लिए सेना पदक से भी सम्मानित किया गया है।

कंगना रनौत के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स अभिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, संगीतकार एआर रहमान, अनुपम खेर, सोनू सूद और सनी देओल सहित कई सितारों ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+