थप्पड़ कांड के बाद कंगना रनौत के साथ किया जा रहा है ऐसा 'बर्ताव', Video पर कही गई 'शर्मनाक' बातें
Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश की मंडी से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद कंगना रनौत इन दिनों सुर्खियों में हैं। कंगना के चर्चाओं में रहने की दो वजह है, पहला उनका सांसद बनना और दूसरा चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीएआईएसफ की महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर का उनको थप्पड़ा मारना।
कंगना रनौत के साथ हुए थप्पड़ कांड के बाद सोशल मीडिया पर कंगना रनौत के साथ लोगों की सहानुभूति बहुत कम दिखी है। कंगना से ज्यादा थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर कौर की चर्चा है।

ये भी पढ़ें- क्या कंगना रनौत को थप्पड़ मारकर CISF जवान कुलविंदर कौर ने सही किया? इंटरनेट पर क्या कह रहे हैं लोग
कुलविंदर कौर को समाज का एक वर्ग शेरनी और हीरो जैसा नाम दे रहा है। वहीं दूसरी ओर कंगना रनौत को हेट कमेंट का सामना करना पड़ रहा है। इसका सबसे ताजा उदाहरण, तब देखने को मिला, जब कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में जाने से पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के नीचे कमेंट में कंगना रनौत के लिए ऐसी-ऐसी बातें कही गई हैं, जो शर्मनाक है।
कंगना ने पूछा- कैसी लग रही हूं मैं, तो लोगों ने थप्पड़ की दिलाई याद
नवनिर्वाचित भाजपा सांसद कंगना रनौत ने पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए क्रीम रंग की साड़ी पहनी थी। उन्होंने अपने लुक का वीडियो शेयर कर पूछा, 'मेरा शपथ ग्रहण समारोह का लुक देखिए, कैसा है यह?' कंगना के इस वीडियो पर 8 हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है। इसमें से ज्यादातर ट्रोलिंग वाले हैं।

कंगना के इस वीडियो पर ज्यादातर लोगों ने थप्पड़ कांड से जुड़ा कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा,''दाहिना गाल अभी भी दर्द कर रहा होगा।''
एक अन्य यूजर ने लिखा, ''अरे पार्लियामेंट है पेरिस फैशन शो नहीं।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''थप्पड़ अच्छा कवर कर लिया मेकअप से, आपकी मेकअप टीम को बधाई।''

एक अन्य यूजर ने लिखा, ''आप शपथ ग्रहण समारोह में जा रही हैं। किसी पेज 3 पार्टी में नहीं।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''गाल पर 4 का निशान अभी भी दिखाई दे रहा है।''
एक अन्य यूजर ने लिखा, ''कुलविंदर कौर की उंगलियों के निशान अभी भी दिखाई दे रहे हैं।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''मैं अभी भी आपके गाल पर कांग्रेस पार्टी का चिन्ह देख सकता हूं।''
ये भी पढ़ें- अभी-अभी सांसद बनीं कंगना रनौत को CISF जवान ने मारा थप्पड़, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बवाल, वजह भी हैरान करने वाली

कंगना रनौत को कुलविंदर कौर ने क्यों मारा था थप्पड़?
सीएआईएसफ की महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर का कहना है कि, कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान जो बयान दिया था, उससे वो नाराज हैं। कुलविंदर कौर का कंगना को थप्पड़ मारने के बाद एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें ये कह रही थी कि, ''कंगना ने जब ये बयान दिया था कि 100-100 रुपये लेकर लोग किसान आंदोलन में बैठे हैं, उस वक्त मेरी मां भी किसान आंदोलन में बैठी थीं। ये वहां पर जाकर कभी बैठी है क्या। मेरी मां वहां बैठी थी।''
ये भी पढ़ें- 'अब किसान मां की बेटी ने गाल लाल कर दिया तो...', कंगना को पड़ा थप्पड़, CISF जवान के समर्थन में आए बजरंग पूनिया
इस घटना के बाद सीआईएसएफ ने कुलविंदर कौर को निलंबित कर दिया, साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कंगना रनौत ने इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि,
"मैं सुरक्षित हं और ठीक हूं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो हादसा हुआ, वो सुरक्षा जांच के दौरान हुआ था। सिक्योरिटी चेकिंग के बाद मैं जैसे ही निकली तो दूसरे केबिन में जो महिला सीआईएसएफ की सुरक्षा कर्मचारी थीं, उन्होंने मेरे क्रॉस करने का इंतजार किया और फिर बगल से आकर मेरे चेहरे पर थप्पड़ मारा और मुझे गालियां देने लगीं। जब मैंने उनसे पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया तो उन्होंने बताया कि वो किसान आंदोलन को सपोर्ट करती हैं। मैं सुरक्षित हूं लेकिन मेरी चिंता ये है कि पंजाब में जो आतंकवाद और उग्रवाद बढ़ रहा है, उसे हम कैसे कंट्रोल किया जाएगा।''












Click it and Unblock the Notifications