क्या कंगना रनौत को थप्पड़ मारकर CISF जवान कुलविंदर कौर ने सही किया? इंटरनेट पर क्या कह रहे हैं लोग
Kangana Ranaut slapped by CISF Kulwinder Kaur: अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद कंगना रनौत के साथ 06 जून को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी हुई। सीएआईएसफ की महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक के दौरान थप्पड़ मारा।
कंगना रनौत ने इस घटना के बाद एक वीडियो जारी किया और कहा है कि सीएआईएसफ महिला कॉन्स्टेबल किसान आंदोलन का समर्थन करती हैं। कुलविंदर कौर का भी एयरपोर्ट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रही हैं, '''इसने बयान दिया था न कि 100-100 रुपये के लिए बैठी हैं वहां पर महिलाए...। ये बैठी थीं वहां पर? मेरी मां बैठी थी, वहां पर, जब इनसे (कंगना) बयान दिया था।''

कंगना रनौत और कुलविंदर कौर को लेकर बंटा सोशल मीडिया?
इस घटना के बाद सीआईएसएफ ने कुलविंदर कौर को निलंबित कर दिया है और साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कंगना रनौत के साथ जब से ये घटना हुई है, तब से सोशल मीडिया पर हैशटैग कुलविंदर कौर और कंगना रनौत ट्रेंड कर रहा है।
इस हैशटैग के साथ सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बंट गया है। एक तबका कुलविंदर कौर के समर्थन में है। उन्हें सोशल मीडिया पर शाबसी मिल रही है। कोई लाखों का इनाम दे रहा है तो कोई नौकरी ऑफर कर रहा है। यहां तक कि सिंगर विशाल ददलानी ने कहा है कि वो नौकरी देंगे। तो वहीं एक गुट का कहना है कि एक नवनिर्वाचित सांसद को थप्पड़ मारना कहीं से उचित नहीं है। ये दंडनीय अपराध है।
ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut news: कौन हैं कंगना को थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर कौर? अब सामने आई हमले की वजह
आइए जानें इंटरनेट पर क्या बोल रहे लोग?
ट्विटर यूजर @HansrajMeena ने लिखा, ''किसान आंदोलन में कंगना रनौत ने धरने पर बैठने वाली महिलाओं को यह बोला था कि 100-100 रुपये के लिए धरने पर बैठती है, तब मेरी मां भी वहां बैठी थी।" CISF महिला जवान कुलविंदर कौर का गुस्सा बाजिव है। मैं बतौर एक किसान का बेटा होने के नाते उनके स्वाभिमान के साथ खड़ा हूं।''
वहीं एक अन्य यूजर @RAVIAZADBKU ने कहा, ''महिला किसानों का अपमान करने वाली कंगना रनौत से किसान की बेटी बहन कुलविंदर कौर ने ब्याज सहित हिसाब चुकता किया है। कंगना जी नाराज मत होइए, यह तो सांसदी की बधाई दी है। सरकार और प्रशासन को भी कड़ा अल्टीमेटम है। मनोहर लाल खट्टर और नायब सिंह सैनी को भी जवाब।''
एक अन्य यूजर @SonOfBharat7 ने दावा किया है कि कहा, ''कंगना पर हमला करने वाली कुलविंदर कौर के तार खालिस्तानी पन्नू से जुड़े हैं। पंजाब के मेरे मित्रों ने बताया कि खालिस्तानी प्रोटेस्ट में कुलविंदर कौर का परिवार कनाडा से मोटी फंडिंग उठाकर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है। @HMOIndia और @CISFHQrs कृपया इस संज्ञान लें।''
यूजर @Sudanshutrivedi का कहना है कि, ''इंदिरा गांधी को भी एक ऐसी मानसिकता वाले सुरक्षाकर्मी ने मार दिया था, आज कंगना को एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की एक सुरक्षाकर्मी कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मार दिया। बहाना किसान आंदोलन है इस बार। ये जहरीली मानसिकता वाले लोग देश की सुरक्षा एजेंसियों में।''
यूजर @Swatitiwarie ने कहा, ''कुलविंदर कौर के परिवार को सिख संगठन सम्मानित कर रही? महिमा मंडन में कोई कमी नहीं...भाजपा 240 पर क्यों सिमटी और फेक नैरेटिव कैसे काम करता है यह 5 सेकंड में समझ जाइए..CISF की महिला सुरक्षाकर्मी सिटिंग MP कंगना रनौत को थप्पड़ मारती है और उसको *शेरनी* का खिताब, लाखों रुपये इनाम की घोषणा करने वालों का तांता लग गया है। कांग्रेस और आप के बड़े लीडर्स समर्थन में आ गए हैं। इंदिरा और राजीव गांधी के साथ क्या हुआ जब ये उनका परिवार ही भूल गया तो बाकी का क्या कहें?''
वहीं यूजर @common000786 ने दावा किया है कि, ''मोहाली पंजाब के व्यापारी भाई शिवराज सिंह से कंगना को थप्पड़ मारने वाली CISF जवान कुलविंदर कौर को 1 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। पंजाब की कई सिख जत्थेबंदी कर सकती हैं इनाम की घोषणा।''
खैर ये तो सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया है। आप इस बारे में क्या सोचते हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।












Click it and Unblock the Notifications